बोड़ाम में 50 किसानों के बीच चना बीज का वितरण
Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत कोयरा और खोकरो गांव के 50 किसानों के बीच शनिवार को कृषि विभाग की ओर से 16 किलोग्राम की दर से चना बीज का वितरण किया गया। मौके पर बोड़ाम प्रमुख ललिता सिंह, पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह, वार्ड सदस्य सरस्वती सिंह ने किसानों को बीज का पैकेट बांटते हुए सही तरीके से खेती करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में आत्मा के बीटीएम सुशील महतो, एटीएम चैताली दस्ता, ईश्वर सबर, दुलाल महतो, श्रीचरण सिंह, विश्वनाथ सिंह व रविन्द्र नाथ सिंह आदि उपस्थित थे। मुखिया अजब सिंह ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने की अपील की।





