चामटा मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के मध्य विद्यालय चामटा में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक आलोक कुमार मिश्रा को विदाई दी गई। एसएमसी अध्यक्ष के अनुसार विद्यालय में उन्होंने 21 वर्षों तक सेवा दी। उनकी ईमानदारी एवं अथक परिश्रम की बदौलत विद्यालय में शिक्षा के स्तर में काफ़ी सुधार हुआ।
विदाई समारोह में विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रभुदास कुजुर, एसएमसी अध्यक्ष भटे सिंह, जीवन मंडल, हलधर कुम्भकार, नकुल कुम्भकार, राजीव लोचन सिंह आदि मौजूद थे। अतिथि के रूप में शामिल पहाड़पुर के मुखिया अजब सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, समाजसेवी सदानंद सिंह व वार्ड सदस्य मान सिंह ने उपहार भेंट कर शिक्षक आलोक कुमार मिश्रा को सम्मानित किया।





