जिला पार्षद खगेन महतो ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
Patamda: पटमदा उत्तरी – 02 के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने गुरुवार को अपने परिषदीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दर्जनों कंबल का वितरण कमलपुर पंचायत के तिलाबनी व चड़कपाथर तथा बिड़रा पंचायत के राखडीह एवं बेलडीह गांव में किया।
मौके पर उनकी धर्मपत्नी बिंदु वाला महतो, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य समीर महतो, राखडीह के ग्राम प्रधान बगला किंकर मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्रा, जलन महतो, राम कमल महतो, वीनापाणि महतो व नमिता महतो आदि मौजूद थे।





