पटमदा के कुकड़ू में शिबू सोरेन व सुनील महतो की जयंती पर कंबल वितरण

Patamda: दिशाेम गुरु शिबू सोरेन व दिवंगत सांसद सुनील महतो की जयंती के मौके पर रविवार को पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने पटमदा की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत सुदूर गांव कुकड़ू में दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया।
इससे पूर्व दोनों नेताओं की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दर्जनों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। मौके पर झामुमो कार्यकर्ता सुफल टुडू, सुकदेव हेंब्रम, दिलीप सिंह एवं माणिक महतो आदि मौजूद थे।

