झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने गुरुजी व सुनील महतो की मनाई जयंती, बांटे कंबल

Jamshedpur: जमशेदपुर -04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने रविवार को एनएच 33 के किनारे भिलाई पहाड़ी स्थिति आवासीय कार्यालय में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील कुमार महतो की जयंती मनाई। इस दौरान उन्होंने दोनों दिवंगत नेताओं की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि दिशाेम गुरु के आदर्शों पर चलकर राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके सपनों को साकार करने में जुटे हैं। राज्य में लगातार लोक कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत झारखंड सरकार के नाम उपलब्धियां जुड़ती जा रही हैं। उन्होंने दिवंगत सांसद के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में झामुमो का सांसद होना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि हम यह संकल्प लेते हुए 2029 में जमशेदपुर सीट पर झामुमो का सांसद बनाकर दिल्ली भेजेंगे।
इसके बाद उन्होंने हुरलुंग पंचायत से आए लूपुंगडीह गांव के दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ काजल दत्ता, शिवचरण सिंह, रवि धोरा, रवि दत्ता, प्रधान महतो, प्रेम सिंह, बिजेंद्र सिंह, बासु मुर्मू, धरणी भूमिज, सुरेन्द्र सिंह, लक्खीचरण सिंह व रोहिन लोहार आदि मौजूद थे।





























