बोड़ाम में झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति ने बांटी पाठ्य सामग्री
Patamda: रविवार को झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने बोड़ाम बांसती मंदिर में आनंदम पाठ चक्र द्वारा संचालित बांग्ला शिक्षा केंद्र का दौरा। इस दौरान स्टूडेंट्स को टेक्स्टबुक और बांग्ला किशलय किताबें बांटी गई और उनका उत्साह बढ़ाया गया। करीब 104 स्टूडेंट्स को पेंसिल, इरेजर और नोटबुक बांटी गईं। रवींद्र संगीत पर लड़कियों के डांस की सभी ने तारीफ की।
पाठ चक्र के शिक्षकों दयामय बाउरी और अरुण कुमार सिंह के द्वारा बांग्ला भाषा के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। मौके पर बंगभाषी समन्वय समिति के नेपाल चंद्र दास, संदीप सिन्हा चौधरी, दिलीप कुमार महतो, अरुण दासगुप्ता, धनंजय दास और दयाल दास समेत कई लोगों ने समिति की ओर से बांग्ला भाषा व लिपि को बचाने की जरूरत पर जोर दिया।


