Patamda : कमलपुर थाना कांड संख्या- 3/2026 के तहत पुलिस ने चोरी के एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गेंगाड़ा गांव निवासी सुखदेव दास उर्फ सुकू दास को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Advertisements
जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गेंगाड़ा गांव में फूलचांद महतो के घर में चोरी की घटना हुई थी। वारदात के दौरान ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। भागने की कोशिश में वह सफल नहीं हो सका और मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।