पटमदा के जाल्ला गांव से मानसिक रूप से बीमार महिला लापता
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के जाल्ला गांव से एक महिला नियति महतो बीते 14 मई से लापता हैं। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तथा उनका इलाज चल रहा था। इसी कारण वह बोड़ाम प्रखंड के बारियादा स्थित अपनी ससुराल में रहने के बजाय मायके जाल्ला गांव में ही रह रही थीं।
जानकारी के मुताबिक 14 मई की दोपहर करीब 12 बजे के बाद वह घर से अचानक कहीं चली गईं। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
महिला के पिता सहदेव महतो ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नियति महतो के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 8084801270 पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।



