आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर, घंटों जमीन पर पड़ा रहा, परिजनों ने खोजकर गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलूदबनी गांव निवासी फुदान बास्के के 15 वर्षीय पुत्र साहिल बास्के बुधवार दोपहर गांव के स्कूल परिसर में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वह करीब दो घंटे तक घटनास्थल पर ही जमीन पर पड़े रहे।
जानकारी के अनुसार, साहिल पीपुल्स एकेडमी, बाराद्वारी का छात्र है। दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद साहिल घर लौट आए और दोपहर करीब 2 बजे अकेले आम तोड़ने के लिए हलूदबनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय का परिसर गया था। अकेले होने के कारण पेड़ से गिरने की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले और स्कूल परिसर पहुंचने पर उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। पेड़ से गिरने के कारण साहिल के छाती और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
परिजनों के अनुसार, घायल होने के बाद उसने खून की उल्टी भी की। इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
साहिल साकची स्थित पीपुल्स एकेडमी में कक्षा नौवीं का छात्र है। घटना के बाद परिजन काफी चिंतित हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



