पटमदा के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को स्किल इंडिया के प्रमाण-पत्र वितरित
Patamda: एसएस +2 हाई स्कूल, पटमदा में वर्ष 2021-22 के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को स्किल इंडिया मिशन एवं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के तहत ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा ब्यूटी थेरेपिस्ट (लेवल-4) के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करने के लिए प्रेरित किया। प्रमाण पत्र प्राप्त विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



