एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में एसएमसी का पुनर्गठन, सुभाष बने अध्यक्ष
Patamda: एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा में विशेष शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के दौरान सर्वसम्मति से 28 जुलाई को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन कर लिया गया। गुरुवार को कमेटी की घोषणा करते हुए प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने सभी सदस्यों से विद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की आवश्यकता, उसके अधिकार, दायित्व एवं विद्यालय के समग्र विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अभिभावक एवं समुदाय के सामूहिक प्रयास से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।
इसमें सुभाष रंजन नाग को अध्यक्ष तथा पदमा दत्ता को उपाध्यक्ष चुना गया। शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में कौशलेन्द्र कुमार सिंह एवं डोली डे का चयन किया गया। समुदाय के प्रतिनिधियों के रूप में आशा कार्यकर्ता पार्वती माहली व सीएचओ ओलिव विमला तिग्गा को मनोनीत किया गया। बैठक में विद्यालय भवन समिति एवं शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया। भवन समिति में श्रीमंत प्रमाणिक तथा शैक्षणिक समिति में तकनीकी शिक्षक तुलसी महतो, एसएचडब्लूपी के प्रतिनिधि राशीद नेसार, अभिभावक प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद मंडल, शरत सिंह सरदार एवं एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को सदस्य नामित किया गया।



