गुरमा में निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, 150 यूनिट रक्त संग्रह
Jamshedpur : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा हाट मैदान में आदिवासी कुड़मी कर्मचारी संघ के बैनर तले रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे 150 लोगों ने रक्तदान कर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व हाट मैदान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर पिंटू दत्ता के साथ अर्जुन सोरेन, रवि धीवर, विपिन मुर्मू, नगेन सोरेन, विजय महतो, हेमंत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।



