बेलटांड़ में दुर्गापूजा 2026 की तैयारी को लेकर बैठक, नए कोषाध्यक्ष चुने गए शिशुलाल महतो
Patamda : दुर्गापूजा 2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम बेलटांड़ स्थित बजरंगली मंदिर परिसर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ईशान चन्द्र गोप ने की। बैठक में पूजा की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दुर्गापूजा के लिए ढाकी टीम की व्यवस्था रुचाप, बलरामपुर से करने का निर्णय लिया गया। वहीं, पुराने कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल की असमर्थता के कारण सर्वसम्मति से शिशुलाल महतो को नया कोषाध्यक्ष चुना गया।
दुर्गापूजा 2026 से संबंधित सभी आय-व्यय और लेखा-जोखा का दायित्व शिशुलाल महतो को सौंपा गया। मौके पर भव्य पंडाल निर्माण हेतु निर्णय लिया गया। बैठक में महासचिव विजय कुमार मंडल, विश्वजीत महतो, गौतम पाण्डेय, संजय कुमार दास, विभूति भूषण रजक, सुकदेव गोराई, कृष्ण प्रसाद महतो, शिशुपाल सिंह सरदार, मिहिर कुमार प्रमाणिक, कल्याण कुमार गोराई, माणिक हालदार, रांगा सिंह सरदार, महावीर महतो, शिशुलाल महतो, सुरेंद्र प्रमाणिक, जयदेव माझी और हिमांशु कुंभकार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।



