बोड़ाम में 55 यूनिट रक्त संग्रहित, विधायक ने बढ़ाया हौसला
Patamda : बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच ने रविवार को पहली बार पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बोड़ाम बाजार में किया। शिविर का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने किया। शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं टीम पीएसएफ ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे 55 लोगों ने रक्तदान किया।
विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता का असर देखने को मिल रहा है। रक्तदान के प्रति भय अब धीरे-धीरे दूर होता प्रतीत हो रहा है। मौके पर मंच के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह सरदार, सचिव फुलचांद सिंह सरदार, सुभाष सहिस, विभूति सिंह, गंगाधर सिंह सरदार, समीर गोप, सुकु सिंह, भक्तरंजन भूमिज, अमर सिंह, गुरुपद महतो, नीलकमल, निरंजन, बुद्धेश्वर बास्के, शशि भूषण सिंह एवं अरिजीत सरकार व विजय कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।



