23.50 लाख की लागत से बनेगा लैम्पस का 100 एमटी क्षमता वाला गोदाम
Patamda : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के समेकित सहकारी विकास परियोजना कोषांग, रांची एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के सौजन्य से पटमदा प्रखंड के दिघी पंचायत भवन परिसर में लैम्पस लिमिटेड के 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू एवं प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन ने नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गोदाम का निर्माण 23 लाख 50 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने संवेदक को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोदाम के निर्माण से लैम्पस के माध्यम से किसानों को अपनी उपज के भंडारण में सुविधा मिलेगी।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दीपक मुर्मू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, सनत बेसरा, दीपंकर महतो, काजल सिंह, जगन्नाथ महतो, सुबोध महतो एवं स्वपन महतो आदि उपस्थित थे।



