गणेश पूजा पंडालों में पहुंचे महाबीर मुर्मू, सुख-शांति की कामना की
Jamshedpur : गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने जमशेदपुर और आसपास के विभिन्न इलाकों में आयोजित गणेश पूजा समारोहों में शामिल होकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कई पूजा पंडालों का उद्घाटन किया और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
महाबीर मुर्मू ने कीताडीह न्यू बॉयज क्लब के पूजा मंडप तथा बागबेड़ा ऐदेल झोपड़ी स्थित न्यू शांति क्लब के पूजा मंडप का उद्घाटन किया। वहीं पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी में श्री श्री गणेश पूजा समिति, घोड़ाबांधा जागृति कल्याण समिति, टेल्को एल टाइप रोड नंबर 18 स्थित श्री सिद्धिविनायक समिति, बर्मामाइंस डिपो बस्ती, बर्मामाइंस आंध्रा क्लब और हरहरगुट्टू काली मंदिर समिति की ओर से आयोजित गणेश पूजा में भी उन्होंने हिस्सा लिया। विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचने पर पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने समिति के सदस्यों से मुलाकात कर पूजा आयोजन की जानकारी ली तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की। इस मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान के लिए है। ऐसे पर्व समाज में प्रेम और सद्भाव को और मजबूत करते हैं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी लोगों के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर हों और परिवारों में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।
कार्यक्रमों में मुख्य रूप से मुखिया मनोज मुर्मू, मुखिया जोबा मार्डी, बंटी वालिया, आकाश, कृष्ण रेड्डी, रिंकू सिंह, जोगेंद्र राव, पप्पू उपाध्याय, नीता सरकार, द्रौपदी मुंडा, अमर दास, मुन्ना प्रामाणिक, सोनू गुप्ता, प्रदीप सिंह, विष्णु नाग, सतनाम सिंह, नरेश सोय, मनीष गोप, बबलू गोडसेरा, संदीप सिंह, पवन नाग, मनोज तांती, अमित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।



