अबुआ मित्र चैटबॉट पर समाजसेवी मनसाराम पावरी ने दर्ज कराई शिकायत
Patamda: कुमीर पंचायत के खेजुरडीह में अधूरी पड़ी पुलिया के निर्माण कार्य को लेकर समाजसेवी मनसाराम पावरी ने मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा के माध्यम से मंगलवार को ही शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें डिजिटली रिसीविंग भी प्राप्त हुई है।
पावरी ने बताया कि राज्य सरकार की यह पहल खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने के लिए बेहतर डिजिटल मंच उपलब्ध कराती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अबुआ मित्र के माध्यम से दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी और खेजुरडीह पुलिया का अधूरा निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा।



