पटमदा के गेरूवाला व गोबरघुसी में आयोजित छाता मेला में उमड़े लोग
Patamda: पटमदा प्रखंड के गेरूवाला व गोबरघुसी गांव में हर साल की भांति इस साल भी विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर छाता मेला का आयोजन किया गया। दोनों ही जगहों पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के पश्चात छाता फहराया गया। जिसे देखने के लिए आसपास गांवों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
गेरूवाला गांव में आयोजित मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी को विश्वकर्मा पूजा व छाता मेला की शुभकामनाएं दी। जिला पार्षद ने कहा कि मेला के बहाने लोग एक दूसरे से मिलकर अपना हालचाल जानते हैं और साथ में मेला का आनंद भी लेते हैं। मौके पर मुखिया गुरुचरण हेंब्रम, विशाल महतो, पराणदेव महतो व मनसाराम पावरी आदि उपस्थित थे।



