बेलटांड़ में गणेश पूजा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Patamda: युवा सांस्कृतिक मंच, लावा पटमदा की ओर से बेलटांड़ चौक पर गणेश पूजा के अवसर पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल की टीम द्वारा बूगी-बूगी डांस कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जबकि शुक्रवार को बाउल संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
इसमें पटमदा बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, एसबीआई पटमदा शाखा के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, मुखिया कानूराम बेसरा, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, समाजसेवी ईशान चंद्र गोप, शिशुपाल सिंह सरदार एवं विश्वनाथ महतो समेत अन्य गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष महाबीर महतो, महासचिव विश्वामित्र दास, कोषाध्यक्ष परमेश्वर गोप, नीरज शर्मा, आशीष दास, अजय मंडल, विशाल दास, विलास महतो, विकास मंडल, सनातन रजक, प्राणकृष्ण कुंभकार समेत मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



