कमलपुर में नए थाना प्रभारी के रूप में धनंजय पासवान ने दिया योगदान

पूर्वी सिंहभूम में 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर का तबादला
Jamshedpur : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के बेहतर अनुसंधान तथा थाना स्तर पर पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। डीआईजी कोल्हान के अनुमोदन के बाद एसएसपी ने जिलादेश संख्या 1559/2026 जारी करते हुए 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर का तबादला एवं पदस्थापन किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे कमलपुर थाना प्रभारी के रूप में धनंजय पासवान ने योगदान दिया है। उन्हें निवर्तमान थाना प्रभारी अशोक कुमार ने प्रभार सौंपा
जारी आदेश के अनुसार चंदन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी, मधुसूदन दे एवं अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना, संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी, प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी तथा राजेंद्र मुंडा को परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी, शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी, बिरेंद्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी तथा अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।
सब इंस्पेक्टर स्तर पर शंकर कुशवाहा और सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना, जबकि अभिषेक कुमार-1 एवं अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना में पदस्थापित किया गया है। रवि होनाहागा को बहरागोड़ा, कुमार इंद्रेश को बरसोल और पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं, धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मुकेश साव को साकची थाना, अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना प्रभारी, करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी, पंचम तिग्गा को कदमा थाना तथा अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। अशोक कुमार-2 को पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना बताया गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।



