वरीय उपाध्यक्ष मंगल करुवा के निधन पर जेएलकेएम ने जताया शोक
Jamshedpur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष मंगल करुवा के असामयिक निधन पर संगठन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष तपन महतो ने शोक जताते हुए कहा कि मंगल करुवा का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे समर्पित, कर्मठ और संघर्षशील साथी थे। संगठन के प्रति उनका योगदान और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा।
जिला कमेटी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।











