झारखंड स्थापना दिवस के समापन पर गौरडीह पंचायत में ग्राम प्रधान, मेट दीदी और मजदूर सम्मानित
Patamda : झारखंड स्थापना दिवस के समापन अवसर पर शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के गौरडीह पंचायत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों एवं मेट दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मजदूरों को धामा तथा पंचायत प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुखिया आरती सिंह, पंचायत समिति सदस्य भारती सिंह, उपमुखिया पूर्ण चंद्र महतो, ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। प्रखंड की ओर से सहायक अभियंता (एई) सुमित कुमार, कनीय अभियंता (जेई) सुशील बेसरा, बीपीओ सोनाराम किस्कू तथा पंचायत सचिव सहदेव माझी भी मौजूद थे। उपमुखिया पूर्ण चंद्र महतो ने पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के योगदान की सराहना की।











