डुमरिया में बिजली के करंट लगने से मजदूर की मौत
Dumaria: डुमरिया थाना क्षेत्र के भालुकपतड़ा टोला जामझुड़की में गुरुवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे 35 वर्षीय कोंदो मुखी की मौत करंट लगने से हो गई।
कोंदो मुखी मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी सुमित्रा मुखी ने बताया कि झोपड़ी में मौजूद नंगे तार से उसे करंट लगा। पत्नी द्वारा उसे छुड़ाने की कोशिश की गई। आसपास के लोगों ने बिजली के तार को काट कर उसे बचाने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में उसे डुमरिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डुमरिया पुलिस ने अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली व जांच में जुटी है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं।