पटमदा के 11 व बोड़ाम के 6 विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना में चयन, बांगुड़दा की पूजा को जिले में तीसरा स्थान

पूजा महतो (आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा)
कृष्ण सिंह मोदक, प्रणव गोप व सोमनाथ मोदक (आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा)।
Patamda: मुख्यमंत्री राज्य मेधा छात्रवृत्ति योजना में पटमदा प्रखंड के 11 व बोड़ाम के 6 विद्यार्थियों का चयन होने से हर्ष का माहौल है। इसमें पटमदा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा की छात्रा पूजा महतो 81.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रखंड टॉपर रही हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में उसे तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
मौसमी कुंभकार, रिया कुंभकार व आकाश महतो (उउवि जोड़सा)।
बांगुड़दा आदर्श मध्य विद्यालय के ही प्रणव गोप, सोमनाथ मोदक और कृष्ण सिंह मोदक ने भी सफलता हासिल की है। पटमदा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जोड़सा की दो छात्राएं रिया कुंभकार व मौसमी कुंभकार एवं एक छात्र आकाश महतो भी सफल हुए हैं। आगुईडांगरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र सौभिक नाग व सुकदेव कुंभकार। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेंगाड़ा की छात्रा लक्ष्मी रानी महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लावा की छात्रा लक्ष्मी सिंह ने भी बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल की है।
सौभिक नाग व सुकदेव कुंभकार (उमवि आगुईडांगरा)।
बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बांकादा के छात्र प्राणकृष्ण महतो, ठाकुरदास महतो व समीर महतो। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर के देवाशीष कर्मकार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लायलम के सुशील हेंब्रम व सुमित कुमार टुडू ने भी सफलता हासिल की है। इस संबंध में शिक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पूरे राज्य में 2727 बच्चे सफल हुए हैं और प्रत्येक विद्यार्थी को 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार की दर से 4 वर्षों के लिए 48 हजार रुपए राज्य सरकार की ओर से मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार का यह कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस वर्ष पूरे जिले से करीब 100 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
लक्ष्मी रानी महतो (उमवि गेंगाड़ा)।
ठाकुर दास महतो, समीर महतो व प्राणकृष्ण महतो (मध्य विद्यालय बांकादा)।
देवाशीष कर्मकार (उमवि दामोदरपुर)।
सुशील हेंब्रम व सुमित कुमार टुडू (उउवि लायलम)।
लक्ष्मी सिंह (उमवि लावा)।





























