पटमदा पंचायत में मुखिया परमेश्वर सिंह ने बांटे 135 कंबल
Patamda : पटमदा प्रखंड मुख्यालय स्थित पटमदा पंचायत मंडप में शुक्रवार को मुखिया परमेश्वर सिंह ने 135 लाभुकों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस संबंध में मुखिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पटमदा पंचायत के लिए 215 कंबल उपलब्ध कराया गया है। जिसमें से 135 कंबलों का वितरण पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में किया गया। बाकी बचे कंबलों का वितरण भी शनिवार को कर दिया जाएगा ताकि शीतलहरी के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि लाभुकों का चयन वार्ड सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया गया था। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व पंसस खगेन महतो, ग्राम प्रधान फूलचांद महतो, बाघाम्बर सिंह, गुणधर महतो, प्रशांत सिंह, साधुपद महतो, भरत माहली, जमुना माहली, मनोज कुमार सिंह समेत पटमदा बाजार, पटमदा बस्ती, रांगाटांड़ व आगुईडांगरा गांव के लोग मौजूद थे।