कुमीर व कुईयानी हरि मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए आस्तिक महतो
Patamda: झामुमो के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी आस्तिक महतो ने रविवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड का दौरा किया और क्षेत्र के किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को क्षतिपूर्ति हेतु अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करने की सलाह दी। इसके बाद कुमीर गांव के बाधाडीह टोला स्थित हरि मंदिर में आयोजित 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। वह ग्रामीणों के आमंत्रण पर हर वर्ष यहां पहुंचते हैं प्रसाद ग्रहण करते हैं।
मौके पर पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, नकुल महतो, झंटू महतो एवं कमेटी के मुख्य व्रती अभिलाष महतो, छुटुलाल महतो, भरत महतो, गौतम महतो, हरेकृष्ण महतो, प्रबोध कुमार महतो, निरंजन महतो, लीलू चंद्र महतो, निरंजन महतो, सुधीर महतो, लम्बोदर महतो, सुनील चंद्र महतो, सागर महतो, श्रावण महतो, मंटू महतो, मुरली महतो, छुटुलाल महतो एवं मिशिर महतो आदि मौजूद थे।
कुमीर खूंटकाटी स्वत्ताधिकारी हिन्दआर गोष्ठी की ओर से बाधाडीह हरिमंदिर में शुक्रवार से शुरू अखंड हरिनाम संकीर्तन में 6 मंडलियां कीर्तन प्रस्तुत कर रही हैं। इनमें स्व० प्रफुल्ल दास गोस्वामी स्मृति हरिनाम संकीर्तन दल (सालडीहा), कलाबनी हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय (रानीबांध), कदमागढ़ हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय (रायपुर), गबराडीह निताई गौऊर हरिनाम संप्रदाय (बोरो), रामकृष्ण कल्पतरु हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय (बांदोवान) एवं रंगलाल हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय (कुमीर) शामिल हैं। आस्तिक महतो ने कुईयानी में भी हरिनाम का श्रवण किया और आशीर्वाद लिया।