Author: Kalyan Kumar Gorai

लावजोड़ा में निकला 10 फीट का अजगर, वन विभाग को सौंपा Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत लावजोड़ा पीएचसी के समीप एक खाली जमीन पर गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा अजगर सांप देखा गया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंचे वनरक्षी ने एक बोरे में भरकर अजगर को किसी जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग पहुंचे और अजगर का वीडियो बनाया।

Read More

डॉ. नागेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन से हूं मर्माहत, धरती पर दूसरा एन सिंह मिलना असंभव: पिंटू दत्ता Jamshedpur : एन सिंह के नाम से प्रसिद्ध एवं गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मानगो के संचालक रहे डॉ. नागेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन से झामुमो नेता सह जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे ही गरीबों के मसीहा नहीं कहे जाते थे बल्कि सचमुच पूरे कोल्हान के गरीब, वंचित समेत हर समुदाय के मरीजों के लिए भगवान से कम नहीं थे। पिंटू दत्ता कहते हैं कि वे न सिर्फ विख्यात सर्जन थे बल्कि सामाजिक…

Read More

जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तीन फरवरी से Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को शिड्यूल जारी करते हुए राज्य में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की जानकारी दी है जो 3 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी तक जबकि इंटर की 23 फरवरी तक चलेगी। मैट्रिक-इंटरमीडिएट का प्रैक्टिकल 25 फरवरी से नौ मार्च तक होगा। 2025 की तुलना में 2026 की परीक्षाएं 8 दिनों पूर्व ही शुरू होंगी। इससे परीक्षा परिणाम भी जल्द जारी होने की संभावना रहेगी।

Read More

पटमदा के महुलबना में पीडीएस के चावल में निकला हड्डी, ग्रामीणों ने किया हंगामा Patamda: पटमदा की महुलबना पंचायत अंतर्गत चौरा गांव स्थित मां दुर्गा महिला समूह जन वितरण प्रणाली की दुकान में चावल के साथ हड्डियां निकलने से कार्डधारियों ने बुधवार को हंगामा कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुखिया अंजना सिंह को सूचना दी और इसकी शिकायत जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं सांसद विद्युत वरण महतो से की गई। उपायुक्त के निर्देश पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान एक चावल बोरा के अंदर हड्डी के…

Read More

भारत का संविधान विश्व के श्रेष्ठतम संविधानों में से एक है: सुधांशु ओझा Patamda: बुधवार को पटमदा के गोबरघुसी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में, संविधान दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ, आलोक वाजपेयी, वासुदेव मंडल, मंटू दत्त, शांतनू मुखर्जी, सुब्रतो दत्त तथा अमित सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर शिवम शर्मा, प्राचार्य अरूण कुमार सिंह द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प…

Read More

सांसद विद्युत वरण महतो ने माफ कराया टीएमएच का बकाया बिल Patamda: टीएमएच में इलाज के दौरान बोड़ाम प्रखंड के बंगोई निवासी मरीज सचिदानंद महतो की सोमवार को मृत्यु हो गई। अस्पताल का बकाया बिल नहीं चुका पाने की वजह से परिजनों को शव नहीं मिल पा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर बेलडीह के पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से मिलकर मदद करने का आग्रह किया। सांसद के द्वारा टीएमएच प्रबंधन से बात करते हुए कुल 1 लाख 21 हजार का बकाया बिल माफ कराने एवं परिजनों को शव दिलाने से परिजनों…

Read More

जोड़सा स्कूल के सहायक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग Patamda: पटमदा प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल जोड़सा में पदस्थापित सहायक शिक्षक रमेश कुमार तिवारी का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग पर मंगलवार को अभिभावकों ने ग्राम प्रधान नवीन सिंह के नेतृत्व में बीईईओ के नाम एक ज्ञापन बीपीओ शकुन्तला महतो को सौंपा। कहा गया कि बीते दिनों विभागीय अधिकारी ने उनके विद्यालय में पदस्थापित सहायक शिक्षक रमेश तिवारी की प्रतिनियुक्ति पटमदा बाजार प्राथमिक विद्यालय में कर दिया है। वह एक समर्पित, अनुशासित एवं आदर्श शिक्षक हैं और उनके नहीं रहने से विद्यालय का माहौल खराब होने…

Read More

बोड़ाम और पोखरिया पंचायत में शिविर आयोजित मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना स्टालों पर लगी लंबी कतार Patamda: बोड़ाम और पोखरिया पंचायत परिसर में बुधवार को सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों के अलग -अलग स्टॉल लगा कर ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त किये गए। बोड़ाम और पोखरिया दोनों जगह सबसे अधिक अबुआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना के स्टॉल पर भीड़ देखी गई। मंईयां सम्मान योजना के 540 और अबुआ आवास योजना के 310 आवेदन प्राप्त हुए। पोखरिया पंचायत में दो महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के 2 लाभुक को…

Read More

नहीं रहे प्रख्यात सर्जन डॉ. नागेन्द्र सिंह, शोक की लहर Patamda: घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में पदस्थापित रहकर गरीबों के बीच सेवा की बदौलत अपनी पहचान बना चुके एवं पिछले करीब दो दशक से जमशेदपुर के डिमना रोड मानगो स्थित गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के नाम से नर्सिंग होम का संचालन करने वाले प्रख्यात सर्जन डॉ. नागेंद्र सिंह का मंगलवार को सुबह निधन हो गया। वे कम खर्च में गरीब और असहाय मरीजों की सर्जरी और इलाज के लिए पूरे झारखंड में प्रसिद्ध थे। डॉ. नागेंद्र सिंह का स्वास्थ्य दो दिन पहले अचानक बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें…

Read More

पीबीपीएल सीजन वन पर रॉयल इलेवन का कब्जा फाइनल में रसिकनगर इलेवन को 48 रन से हराकर रॉयल इलेवन बना चैंपियन Patamda: बोड़ाम के भूला में पटमदा- बोड़ाम प्रीमियर लीग (पीबीपीएल) सीजन वन का चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया पटमदा – बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट टीम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रसिकनगर इलेवन और रॉयल इलेवन के बीच हुआ। रॉयल इलेवन पहले बल्लेबाजी की। कप्तान अरविंद सिंह ने 19 गेंद पर 6 छक्के और 2 चौके की मदद से नाबाद 51 रन की अर्धशतक पारी खेलते हुए 7 ओवर में 2 विकेट पर 101…

Read More