- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
Author: Kalyan Kumar Gorai
खड़ियाबांदा में हाथियों के झुंड ने खाया धान, दहशत में किसान Gurabanda: गुड़ाबांदा के खड़ियाबांदा में सोमवार भोर को हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव पहुंच गया। हाथियों ने पकी हुई धान की फसल को खा लिया। सुबह होने से पहले हाथी जंगल की ओर लौट गये। ग्रामीणों के मुताबिक झुंड में तीन से चार हाथी मौजूद थे। इससे धान की फसल को भारी क्षति हुई। खड़ियाबांदा के किसान बलराम मुंडा, कार्तिक चंद्र मुंडा, गुहीराम मुंडा, डोमन चंद्र मुंडा, योगेन्द्र नाथ मुंडा, गौर चंद्र मुंडा, परमेश्वर मुंडा के खेत में हाथियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया। किसानों ने वन…
पटमदा के कॉलेज मोड़ में बाइक और साइकिल में टक्कर, 2 गंभीर Patamda: पटमदा के जाल्ला कॉलेज मोड़ पर सोमवार की शाम करीब 5 बजे हुई साइकिल और बाइक की टक्कर में एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक चालक युवक की हालत गंभीर बताई जाती है जबकि साइकिल सवार बुजुर्ग को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने पुलिस को सूचित किया। बताते हैं कि खेड़ुआ टोला काशियागोड़ा निवासी दंपती पटमदा साप्ताहिक हाट से साइकिल पर घर लौट रहे थे…
शिक्षकों के पदस्थापन को लेकर डीएसई से मिले विधायक प्रतिनिधि Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने विधायक मगंल कालिंदी के निर्देश पर सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डीएसई से मांग किया कि पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत वैसे विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए जहां पहले से ही एकल शिक्षक हैं एवं प्रतिनियोजन पर शिक्षा व्यवस्था चल रही है। उन्होंने कुछ विद्यालयों की सूची सौंपते हुए आग्रह किया है कि नवनियुक्त सहायक आचार्यों की पदस्थापना सही तरीके से की जाए ताकि क्षेत्र…
गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चमके पटमदा के 7 फुटबॉल खिलाड़ी, हर्ष Patamda: 25वीं राष्ट्रीय 7-ए साइड फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन गोवा के माफसा क्षेत्र अंतर्गत दुलेर फुटबॉल मैदान में रविवार को संपन्न हुई। 20 से 23 नवंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने सीनियर वर्ग में भाग लिया। झारखंड की टीम में पटमदा के 7 लड़कों ने प्रतिनिधित्व करते हुए खेल का बेहतर प्रदर्शन किया। झारखंड का फाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ की टीम से हुआ। फाइनल में झारखंड की टीम ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया और अंतिम समय में हुई चूक की वजह…
पटमदा में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनाए जाने से राहत Patamda: शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए छठी कक्षा के नामांकन हेतु 13 दिसंबर को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसमें पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल होंगे जो अब स्थानीय परीक्षा केंद्रों में ही परीक्षा देंगे और उन्हें जमशेदपुर शहर नहीं जाना पड़ेगा। बच्चों एवं उनके अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से संबंधित परेशानी से मुक्ति मिलेगी। यह संभव हुआ है टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष सह समाजसेवी हाराधन महतो और कुछ जागरूक अभिभावकों के प्रयास से। गौरतलब हो कि बीते 13 सितंबर को…
पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य को मातृ शोक उर्मिला महतो (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य अरुण कुमार की माताजी एवं जमीनदाता परिवार की सदस्य निर्मला महतो (75 वर्ष) का शुक्रवार को अपने घर में ही निधन हो गया। देर शाम जाल्ला गांव स्थित अपनी जमीन पर ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि कोरोना काल में बीमार पड़ने के बाद उनका शरीर कमजोर हो गया था और अक्सर बीमार रहने लगी थीं। वह अपने पति महानंद महतो (सेवानिवृत्त शिक्षक), तीन पुत्रों अरुण कुमार, विश्वजीत एवं कृष्ण बल्लभ समेत पोते- पोतियों का भरा…
धान कटनी का काम छोड़ सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं मंईयां सम्मान एवं अबुआ आवास योजना का आवेदन करने पटमदा के 2 एवं बोड़ाम के दो पंचायतों में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन Patamda : शनिवार को पटमदा प्रखंड के लावा व पटमदा एवं बोड़ाम के गौरडीह पंचायत में प्रखंड प्रशासन की ओर से सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित की गई। इस दौरान महिलाएं धान कटनी का काम छोड़ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान एवं अबुआ आवास योजना का आवेदन करने के लिए पहुंच गईं। इनमें कुछ वैसी महिलाएं भी शामिल थीं जिनका नाम स्वीकृत सूची में होने के बावजूद उन्हें अबुआ…
टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर ढलान में लुढ़का ट्रक, चपेट में आने से बोलेरो क्षतिग्रस्त Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर पगदा गांव के पास ढलान पर एक ट्रक के लुढ़कने से पीछे- पीछे चल रही एक बोलोरो कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसपर सवार लोग बाल -बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंगाल नंबर का ट्रक जो जमशेदपुर से माल खाली करने के पश्चात बांकुड़ा जा रहा था, पगदा गांव के पास ढलान पर एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में रुक गया। फिर उसके चालक द्वारा आगे बढ़ाने पर ट्रक कुछ दूर पीछे लुढ़क गया जिससे उसके…
बोड़ाम में बांग्ला जात्रा मन बोझेना मनेर मानुष का मंचन आज Patamda: बोड़ाम हाटतोला मैदान में शनिवार को रात्रि 10 बजे से कोलकाता के कलाकारों द्वारा बांग्ला जात्रा मन बोझेना मनेर मानुष का मंचन किया जाएगा। श्री श्री सार्वजानिक बांसती पूजा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बांग्ला सीरियल आर्टिस्ट विदिशा, कुणाल एवं कनिका अपने अभिनय की छटा बिखेरेंगे। इसकी जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष परमेश्वर महतो व पुतुल प्रमाणिक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बांग्ला भाषा-संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगी।
फोटोकॉपी से होने वाले मिसयूज रोकने के लिए यूआईडीएआई बना रही है नियम, आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और क्यूआर कोड होगा Ranchi : आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। यह बदलाव दिसंबर से लागू किया जा सकता है। इस योजना के तहत यूआईडीएआई आधार को नए डिजाइन के साथ पेश करेगा, जिसमें आपकी सभी जानकारियां ना होकर सिर्फ फोटो और क्यूआर कोड हो सकते हैं। इसका मतलब साफ है कि आधार पर नाम, पता, जन्म तिथि और बॉयोमैट्रिक जानकारी नहीं होगी। यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश…
