- मिर्जाडीह तालाब में मिट्टी भराई पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के संकेत
- पटमदा सीएचसी में फाइलेरिया मरीजों के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र शिविर, 117 लाभुकों को मिला प्रमाण पत्र
- मुहर्रम को लेकर पटमदा थाना में शांति समिति की बैठक
- खेजुरडीह पुलिया निर्माण में हो रही देरी पर जेएलकेएम ने उठाई आवाज, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
- कांकु में प्रस्तावित पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, जेएलकेएम ने भी दिया समर्थन
Author: Kalyan Kumar Gorai
मजदूर की बेटी सिंदूरा बनी आर्ट्स में जिला सेकंड टॉपर, एलबी शास्त्री प्लस टू हाई स्कूल जयपुरा की छात्रा है सिंदूरा Jamshedpur: पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित लालबहादुर शास्त्री प्लस टू हाई स्कूल, जयपुरा की छात्रा सिंदूरा दास ने इस वर्ष इंटर आर्ट्स परीक्षा में 460 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि इस विद्यालय का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। वर्ष 2025 में भी इसी स्कूल की छात्रा लिपा गड़ाई ने जिला टॉपर बनकर स्कूल का नाम रोशन किया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते…
बेटी के स्कूल टॉपर बनने की खबर सुन खुशी से मजदूर पिता की छलक उठीं आंखें अपने बड़े पिताजी खगेन कुम्भकार के साथ ऊषा Patamda: सीमित संसाधनों और संघर्षों के बीच भी सफलता की मिसाल पेश करते हुए पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय, बांगुड़दा की छात्रा ऊषा कुम्भकार ने 500 में से 441 अंक (88.2%) प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। गोपालपुर निवासी ऊषा एक साधारण किसान मजदूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जगेन…
बकाया बिल के कारण विभाग ने काट दी थी बिजली, पड़ोसी के घरों की रोशनी से जिला टॉप-10 में स्थान Patamda: हम अक्सर महान विद्वान ईश्वरचंद्र विद्यासागर की वह प्रेरणादायक कहानी सुनते आए हैं, जिसमें उन्होंने बिजली के अभाव में रेलवे स्टेशन की रोशनी में पढ़ाई कर इतिहास रचा था। समय बदला है, लेकिन संघर्ष की यह लौ आज भी बुझी नहीं है। इसका जीवंत उदाहरण हैं सांसद आदर्श ग्राम बांगुड़दा के मेधावी छात्र आकाश महतो। आर्थिक अभाव और घर में बिजली की कमी के बावजूद आकाश ने अपने सपनों को कभी अंधेरे में नहीं डूबने दिया। जब घर में…
बांगुड़दा का गौरव कायम: 12वीं साइंस में फिर चमकी प्रतिभा, बंगाल की बेटी कृष्णा रॉय बनीं जिला संयुक्त टॉपर कृष्णा रॉय Patamda: पटमदा प्रखंड के शैक्षणिक परिदृश्य में एक बार फिर गौरव का क्षण आया है। आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा ने अपनी उत्कृष्ट परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी जिला टॉपर दिया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा कृष्णा रॉय ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 12वीं साइंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 476 अंक हासिल किए हैं और जिले की संयुक्त टॉपर बनी हैं। वह पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बराबाजार की…
जैक ने जारी किया इंटर रिजल्ट: डिजीलॉकर पर सबसे पहले उपलब्ध, छात्राओं का दबदबा कायम Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। इस बार बोर्ड ने परिणाम जारी करने के तरीके में बदलाव करते हुए छात्रों को बड़ी राहत दी है—अब परीक्षार्थी अपना स्कोर कार्ड सबसे पहले डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, पास प्रतिशत में आगे इस वर्ष भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। परीक्षा में कुल 85,104 छात्र (लड़के) शामिल हुए, जिनमें से 81,144 सफल रहे—यानी पास प्रतिशत 95.34% रहा।…
बिजली के बिना ‘बेबस’ अस्पताल: डुमरिया में 30 बेड की सुविधा तैयार, पर सिस्टम की सुस्ती से ठप इलाज Dumaria : विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई एक बार फिर उजागर हुई है। डुमरिया प्रखंड के भालुकपतड़ा मौजा में करोड़ों रुपये की लागत से बना 30 बेड का आधुनिक अस्पताल पूरी तरह तैयार है, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में अब तक शुरू नहीं हो पाया है। हालत यह है कि अत्याधुनिक संसाधनों से लैस यह अस्पताल मरीजों की सेवा के बजाय ‘शो-पीस’ बनकर खड़ा है। हाल ही में राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली नहीं…
140 एसबीआई गार्डों की बहाली की मांग को लेकर उपायुक्त से मिले झामुमो नेता Jamshedpur: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में पिछले लगभग 20 वर्षों से कार्यरत 140 सुरक्षा गार्डों को हाल ही में नई एजेंसी डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा कार्य से हटाए जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात की। झामुमो नेता प्रमोद लाल, शेख बदरूदीन एवं महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के समक्ष गार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा और हटाए गए सभी गार्डों को पुनः बहाल करने की मांग की। गार्डों ने एजेंसी…
कमलपुर मंडल में भाजपा की बैठक संपन्न, जिला मुख्यालय में प्रदर्शन को सफल बनाने पर जोर Patamda : भारतीय जनता पार्टी के कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को नव निर्वाचित मंडल पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री मुचीराम बाउरी मंडल प्रभारी के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी 7 मई को जिला मुख्यालय में पानी और बिजली की समस्या को…
अभिषेक के बयान से पलटा खेल: जंगल महल में टीएमसी साफ, अमित शाह के वादे से भाजपा की ऐतिहासिक जीत कुड़मी समाज की नाराजगी तृणमूल को पड़ी भारी, भाजपा ने जीता विश्वास Jamshedpur: पश्चिम बंगाल के जंगल महल क्षेत्र के पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदनीपुर जिलों की सभी सीटों पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इन 40 सीटों में से 38 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे कुड़मी समुदाय की निर्णायक भूमिका मानी जा रही है, जिनका…
मुआवजे की मांग पर टाटा–पटमदा मुख्य सड़क जाम, आश्वासन के बाद हटा अवरोध Patamda: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर रविवार रात करीब 8 बजे जलडहर पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के खिलाफ ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर दोपहर करीब 2:30 बजे से 3:30 बजे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन…
