पटमदा के +2 आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में स्वास्थ्य शिविर 21 को
Jamshedpur : रोटरी क्लब ग्रीन, बिष्टुपुर, जमशेदपुर के आवेदन के आलोक में पटमदा प्रखंड के +2 आदिवासी उच्च विद्यालय, बांगुड़दा में 21 सितंबर को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से आवश्यक निर्देश जारी किया गया है।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावजोड़ा तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दवाइयों एवं सामग्री के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार गिरि के अलावा आरबीएसके के चार चिकित्सक, चार सीएचओ, चार एएनएम, चार एमपीडब्ल्यू, एक लैब टेक्नीशियन, एक एमटीएस (टीबी), एक ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट तथा बीएएफ-3 और सहिया साथी-6 की टीम शामिल रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
*फाइल फोटो*



