Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा के माकुला गांव में पुश्तैनी जमीन बचाने को लेकर बढ़ी चिंता, जेएलकेएम ने दिया सहयोग का भरोसा Patamda: पटमदा प्रखंड के माकुला गांव में पुश्तैनी जमीन से बेदखल किए जाने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में चिंता और दहशत का माहौल है। इस मामले में पूर्व में ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर सोमवार को जेएलकेएम का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि वे करीब सौ वर्षों से संबंधित भूमि पर शांतिपूर्वक और निर्विवाद रूप से खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं।…

Read More

जेसीबी लदा ट्रेलर बना आफत, बिजली का खंभा तोड़कर भागा, कमलपुर थाना गेट पर धराया, सड़क जाम Patamda: पटमदा–काटिन लिंक रोड पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटमदा थाना क्षेत्र के माचा गांव में जेसीबी मशीन लदा एक ट्रेलर अत्यधिक ऊंचाई के कारण बिजली के तार से टकरा गया, जिससे बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बावजूद चालक वाहन को रोके बिना तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रेलर लेकर आगे बढ़ता रहा। सूचना मिलते ही कमलपुर…

Read More

पटमदा में तेज रफ्तार कार हवा में उछलकर बिजली के पोल से टकराई, टुकड़ों में बंट गया खंभा Patamda: पटमदा-काटिन लिंक रोड पर पटमदा थाना क्षेत्र के रांगाटांड़ निर्मल चौक के पास सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार हवा में उछलते हुए सड़क किनारे बने गड्ढे को पार कर बिजली के एलटी पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा दो हिस्सों में टूट गया, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चपटी हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि…

Read More

पटमदा में कॉमरेड सुनीति मुदी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, पुस्तक का विमोचन Patamda : पटमदा की दिवंगत कॉमरेड सुनीति मुदी की स्मृति में रविवार को काटिन स्थित सामुदायिक भवन में सुकुमार दत्त की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ की। सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड डॉ. मदन सरकार ने सुनीति मुदी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सुनीति मुदी को जानते थे। उनके अनुसार, मूल रूप से…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक रिम्स रेफर, इलाज में लापरवाही का आरोप Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन चौक पर शनिवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए संजय सिंह और मंटू महतो का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। दुर्घटना के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया था। हालांकि, धातकीडीह टोला काशीडीह निवासी मंटू महतो को परिजनों ने टीएमएच, जमशेदपुर में भर्ती कराया, जबकि आर्थिक तंगी के कारण नहचीबेड़ा निवासी संजय सिंह को रिम्स ले जाया गया। रविवार को रिम्स में मौजूद संजय सिंह की मां प्रमिला…

Read More

पटमदा में पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री प्रणत टुडू का स्वागत, हाथीखेदा मंदिर में की पूजा-अर्चना Patamda: पश्चिम बंगाल सरकार के आदिवासी विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रणत टुडू ने रविवार को बोड़ाम के लावजोड़ा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और कुशल-मंगल की कामना की। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रणत टुडू का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुचीराम बाउरी, मंडल अध्यक्ष सनातन दास, पूर्व अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी,…

Read More

वन भूमि से मिट्टी खनन पर कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकु गांव में वन भूमि से मिट्टी की खुदाई किए जाने की शिकायत पर वन विभाग ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली। जब्त मशीन को पटमदा के सालबनी स्थित वन विभाग के डिपो में रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं थी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, काटिन चौक से गोपालपुर गांव होते हुए दांदुडीह (बंगाल सीमा) तक पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा…

Read More

बोड़ाम में एक बच्ची की मौत के बाद छोटा भाई ब्रेन मलेरिया से पीड़ित, एमजीएम के पीकू वार्ड में भर्ती जिला सर्विलांस टीम ने चिकन पॉक्स की भी जांच की, आठ लोगों के सैंपल लिए Patamda: बोड़ाम प्रखंड के कुईयानी पंचायत अंतर्गत धोबनी गांव में शुक्रवार को जिस बच्ची की मौत हुई थी, उसके दोनों भाई मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। इनमें 2 साल 9 महीने का गौउर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है, जबकि 12 वर्षीय सोनू…

Read More

पटमदा में खाद व बीज दुकानों की सघन जांच, तीन दुकानों में मिली अनियमितता कारण बताओ नोटिस जारी, निर्धारित सरकारी दर पर ही खाद बेचने के दिए निर्देश Patamda: अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम के आदेश पर शनिवार को पटमदा प्रखंड में अनुज्ञप्ति प्राप्त उर्वरक एवं बीज दुकानों की सघन जांच अभियान चलाया गया। प्रखंड स्तर पर गठित टीम ने पटमदा लैम्पस, गोबरघुसी लैम्पस, मां पार्वती बीज भंडार तथा हरेकृष्ण बीज भंडार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोबरघुसी लैम्पस को छोड़कर शेष तीन प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। इस पर अंचल कार्यालय की ओर से संबंधित दुकानों को…

Read More

रथ यात्रा भव्य रूप से संपन्न होने पर हरि साधना आश्रम दगड़ीगोडा में समीक्षा बैठक संपन्न Patamda: पटमदा प्रखंड के दगड़ीगोड़ा स्थित हरि साधना आश्रम में जगन्नाथ मंदिर कमेटी की समीक्षा बैठक गिरिजा प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में पहली बार भव्य रूप से निकाली गई रथ यात्रा पूरी तरह सफल होने पर कमेटी ने स्थानीय प्रशासन, बिजली विभाग, समाजसेवी, ग्रामीण व कमेटी के वोलेंटियर के प्रति आभार व्यक्त किया है। कमेटी के अध्यक्ष गिरजा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि रथ यात्रा को भव्य रूप से सफल बनाने में इन सभी लोगों का सराहनीय योगदान…

Read More