- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
Author: Kalyan Kumar Gorai
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: जयराम महतो ने रामदास के लिए झोंकी ताकत Ghatshila: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अपने पार्टी प्रत्याशी रामदास मुर्मू को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को प्रचार अभियान की कमान संभालने के बाद देर रात तक गालूडीह थाना क्षेत्र की तीन पंचायतों के करीब एक दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभा करते हुए लोगों से कैंची छाप पर वोट देने की अपील की। गालूडीह में ही रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को सुबह 9 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ…
जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा अंतर्गत क्विज आयोजित Patamda: जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अवसर पर एसएस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा में शुक्रवार को एक प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार के निर्देशानुसार शिक्षकों के पर्यवेक्षण में किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षकों श्रीमंत प्रमाणिक, राशिद नेसार, अनीता मुर्मू एवं अनुपम नंदी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी का विषय “स्वतंत्रता संग्राम में पिछड़े वर्गों के स्वतंत्रता सेनानी” था, जिसमें विशेष रूप से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं उनके योगदान से संबंधित…
हेमंत सोरेन को नहीं गरीबों की चिंता, रात के अंधेरे में लोगों पर बरसा रही लाठियां : आदित्य साहू Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड के गुड़ा मैदान में बुधवार को भाजपा का पंचायत स्तरीय बूथ सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी बढ़त के साथ जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब वंचित लोगों के हित में काम हो रहा है। गरीबों को इलाज के लिए 5 लाख की व्यवस्था की…
डिमना से बरामद शव की हुई पहचान, सदमे में परिजन Patamda : बोडाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक फाटक के सामने गड्ढे (तालाब) से बरामद शव की पहचान उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी अंश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने 1 नवंबर की सुबह एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ बरामद किया था। युवक की तत्काल पहचान नहीं होने पर शव को शीत गृह में रखवाया गया था। बुधवार को मानगो शंकोसाई लाइन नंबर 1 दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले मिथिलेश शर्मा ने अपने पुत्र 18 वर्षीय अंश कुमार के…
पटमदा में बाइक और मैजिक वैन में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार दो लड़के गंभीर Patamda: पटमदा – काटिन लिंक रोड पर रांगाटांड़ मोड़ में बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार बाइक और टाटा मैजिक वैन के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में मैजिक वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव निवासी दो लड़के एक बाइक पर सवार होकर पटमदा बाजार से अपने घर की ओर लौट रहे थे जबकि मैजिक वैन काटिन से जमशेदपुर जा रही थी। बीएम पब्लिक स्कूल के पास तीखा मोड़…
श्रीघुटू में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने किया पुरस्कृत Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासबनी टोला श्रीघुटू में सीएसी पलासबनी की और से हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 32 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता सह पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता शामिल हुए। फाइनल मुकाबला कोचा एफसी एवं पीआरएमसी देवघर के बीच हुआ। खेल के दौरान कोई निर्णय नहीं होने पर पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया जिसमें 3-1 से कोचा एफसी विजेता…
झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने गालूडीह व गुड़ाबांदा में सोमेश के समर्थन में की सभा स्व रामदास सोरेन ने विधानसभा में किए ऐतिहासिक कार्य, सोमेश को जिताकर दें श्रद्धांजलि : कल्पना सोरेन Gurabanda/Jamshedpur : स्व रामदास सोरेन विधायक से पहले माझी बाबा थे और झारखंडी आदिवासी समाज में यह बड़ा पद होता है। वह हमेशा समाज को एकजुट रखने काम किए। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ जल जंगल जमीन की रक्षा एवं झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी। गुरुजी के निधन के कुछ दिनों के अंदर ही रामदास दा भी हम सभी को छोड़कर चल…
मंगलवार को बालियापोशी में ओड़िशा के सीएम मोहन माझी और जयघंटपुर में विधायक कल्पना सोरेन की चुनावी सभा
मंगलवार को बालियापोशी में ओड़िशा के सीएम मोहन माझी और जयघंटपुर में विधायक कल्पना सोरेन की चुनावी सभा Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड में मंगलवार को भाजपा व झामुमो की चुनावी सभा आयोजित की जाएगी। दोनों पार्टियों की ओर से स्टार प्रचारक संबोधित करते हुए अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील करेंगे। भाजपा की ओर से ओड़िशा के सीएम मोहन माझी फॉरेस्ट ब्लॉक के बालियापोशी में सभा करेंगे। रविवार को इसी स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल सोरेन और चंपाई सोरेन पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। जबकि झामुमो की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
पटमदा के कुमीर गांव में नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम का शुभारंभ Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर गांव, जो कि एक सेंटिनल साइट के रूप में चयनित है, में सोमवार को नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने पंचायत के मुखिया दीपक कोड़ा मुदी एवं ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। यह कार्यक्रम कुमीर गांव में 6 नवंबर तक चलेगा जबकि बनकुंचिया 10 से 12 नवंबर तक चलेगा एवं रात्रि साढ़े 8 बजे से रक्त पट्ट संग्रह किया जाएगा। इस…
शहीद स्मारक समिति के शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित Patamda : सोमवार को शहीद स्मारक समिति, पूर्वी सिंहभूम के बैनर तले एमजीएम कॉलेज अस्पताल के सहयोग से पटमदा के ग्राम प्रधान संघ भवन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिससे रक्तदान का आंकड़ा 40 तक आसानी से पहुंच गया। इस संबंध में समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज में मानवता की सेवा तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए जागरूकता फैलाना था। भविष्य में इस तरह के और भी बड़े…
