- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा के बिड़रा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा गांव में सोमवार की दोपहर को एक महिला रिया प्रमाणिक (20) ने पति के साथ हुए विवाद के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने घटना की छानबीन के पश्चात महिला के शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक रिया की शादी पिछले करीब 15 दिनों पूर्व ही बिड़रा निवासी रवि प्रमाणिक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति -पत्नी में विवाद चल रहा था।…
भाजपा अपने मित्रों को देना चाहती खनिज संपदा, हम दीवार बनकर कर रहे हैं इसकी सुरक्षा : हेमंत सोरेन कुइलीसुता में मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को किया संबोधित, उमड़ी भीड़ Musabani: मुसाबनी के कुइलीसुता मार्शल मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए घाटशिला उपचुनाव में सोमेश सोरेन को तीर धनुष निशान पर वोट देने की अपील की। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सालभर के अंदर ये चुनाव हो रहा है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कुछ दिन बाद उनके पदचिन्हों पर चलने वाले झामुमो के एक स्तंभ रामदास सोरेन भी…
झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में विधायक उमाकांत रजक ने चलाया जनसंपर्क अभियान Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने के लिए रविवार को चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आमडांगा, हेंदलजुड़ी और बनकाटी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। अभियान में शामिल रजक समाज के जिलाध्यक्ष सह वरिष्ठ झामुमो नेता अजय रजक ने बताया कि पूरे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में लहर…
झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन 4 नवम्बर को गालूडीह में, सांसद विजय हांसदा ने लिया तैयारी का जायजा Jamshedpur: गांडेय से झामुमो की विधायक सह घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन 4 नवम्बर को गालूडीह आंचलिक फुटबॉल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों पर की जा रही है। गालूडीह थाना क्षेत्र की 8 पंचायतों के प्रभारी सह राजमहल के सांसद विजय हांसदा और सह प्रभारी वरिष्ठ झामुमो नेता आस्तिक महतो ने रविवार को दौरा करते हुए तैयारी का जायजा लिया। 8 पंचायतों के कार्यकर्ताओं के साथ गालूडीह चौक स्थित…
घाटशिला उपचुनाव : बांग्ला भाषा के स्कूलों को पुनः चालू कराने की गारंटी पर ही पड़ेंगे बंगभाषी समुदाय के वोट Jamshedpur: रविवार को घाटशिला के बड़ाजुड़ी में पूर्व मुखिया किरिटी सिंह के आवास में झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नेपाल दास की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें समिति द्वारा चलाए जा रहे साक्षरता अभियान को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व शाखा सचिव स्वर्गीय ललित मंडल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ किया गया। मौके पर नेपाल दास ने कहा कि पूर्व से चली आ रही बांग्ला भाषा संस्कृति को बचाए रखने के लिए गांव…
हाथीखेदा मंदिर परिसर में मनरेगा कर्मचारियों की बैठक आयोजित Patamda: बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा स्थित हाथीखेदा मंदिर परिसर में रविवार को बोड़ाम प्रखंड के मनरेगा कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष के रूप में सहदेव बेहरा का चयन किया गया। जबकि सचिव विजय कुमार दास, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध नायक , मीडिया प्रभारी जगन्नाथ सीट, सलाहकार सहदेव महतो, उपाध्यक्ष गणेश सिंह को चुना गया। मौके पर राखाल चंद्र गोराई, संजीत महतो, सुधीर हांसदा, मनोज कुमार मिश्रा व बाकी सिंह माहली आदि उपस्थित थे।
पटमदा में क्रिकेट प्रतियोगिता: दिघी को 22 रन से हराकर बामनी की टीम बनी चैंपियन Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के मैदान में रविवार को जाल्ला क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दिघी ब्वॉयज और जय मां काली बामनी के बीच खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बामनी ने 4 ओवर में 1 विकेट खो कर 64 रन बनाई। जवाबी पारी में दिघी ब्वॉयज की टीम ने 4 ओवर में बिना किसी विकेट खोए 42 रन ही बना सकी। इस तरह बामनी की टीम फाइनल…
पगदा बस्ती की जलमीनार 3 माह से खराब, दूर से पानी लाने को मजबूर हैं महिलाएं Patamda: बोड़ाम प्रखंड की लायलम पंचायत अंतर्गत पगदा बस्ती का जलमीनार पिछ्ले 3 महीने से खराब पड़ी हुई है, जिससे बस्ती के 25 परिवारों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दूसरी बस्ती से पानी लाना पड़ रहा है। गांव के लबघन महतो, विश्वनाथ महतो, अनिल महतो, प्रकाश महतो, अमिय महतो, मृत्युंजय महतो, ज्योति महतो, महेश्वर महतो, रेखारानी महतो, अनारकली महतो, राजलक्ष्मी महतो, फुलमनी महतो, नवमी महतो, अलका महतो, ठाकुरमनी महतो और छबि महतो आदि ने बताया कि बस्ती में एक ही जलमीनार है और…
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के पूर्व टैलेंट सर्च एकेडमी ने लिया कोचिंग के विद्यार्थियों का टेस्ट एग्जाम, टॉप 30 बच्चे पुरस्कृत Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में टैलेंट सर्च एकेडमी की ओर से हर रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। इस वर्ष नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को होने वाली है, परीक्षा के देखते हुए रविवार को कोचिंग में एक जांच परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 120 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा के टॉप 30 विद्यार्थियों को टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन…
गुड़ाबांदा में हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी, कहा: भ्रष्ट अधिकारी ब्लॉक स्तर से मुख्यमंत्री को पहुंचा रहे कमीशन Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत बालियापोसी फुटबॉल मैदान में रविवार को भाजपा का पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित हुए। बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में झारखंड का गठन हुआ। इसके पहले कांग्रेस ने झारखंड वासियों को ठगने का काम किया। उन्होंने गठबंधन सरकार पर…
