Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा में खाद व बीज दुकानों की सघन जांच, तीन दुकानों में मिली अनियमितता कारण बताओ नोटिस जारी, निर्धारित सरकारी दर पर ही खाद बेचने के दिए निर्देश Patamda: अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम के आदेश पर शनिवार को पटमदा प्रखंड में अनुज्ञप्ति प्राप्त उर्वरक एवं बीज दुकानों की सघन जांच अभियान चलाया गया। प्रखंड स्तर पर गठित टीम ने पटमदा लैम्पस, गोबरघुसी लैम्पस, मां पार्वती बीज भंडार तथा हरेकृष्ण बीज भंडार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोबरघुसी लैम्पस को छोड़कर शेष तीन प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। इस पर अंचल कार्यालय की ओर से संबंधित दुकानों को…

Read More

रथ यात्रा भव्य रूप से संपन्न होने पर हरि साधना आश्रम दगड़ीगोडा में समीक्षा बैठक संपन्न Patamda: पटमदा प्रखंड के दगड़ीगोड़ा स्थित हरि साधना आश्रम में जगन्नाथ मंदिर कमेटी की समीक्षा बैठक गिरिजा प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में पहली बार भव्य रूप से निकाली गई रथ यात्रा पूरी तरह सफल होने पर कमेटी ने स्थानीय प्रशासन, बिजली विभाग, समाजसेवी, ग्रामीण व कमेटी के वोलेंटियर के प्रति आभार व्यक्त किया है। कमेटी के अध्यक्ष गिरजा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि रथ यात्रा को भव्य रूप से सफल बनाने में इन सभी लोगों का सराहनीय योगदान…

Read More

बेलटांड़ चौक में लगा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति होगी सुचारू Patamda: लावा पंचायत के बेलटांड़ चौक में बिजली आपूर्ति की समस्या दूर करने के लिए शनिवार को 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। एक फेज में बिजली मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। सूचना मिलने पर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मानगो-2 के कार्यपालक अभियंता से संपर्क कर शीघ्र समाधान का आग्रह किया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन नया ट्रांसफार्मर लगा दिया। ट्रांसफार्मर लगाने में बिजली मिस्त्री एमडी महमूद, सुरेश कुमार रजक, सुखमय दत्ता, कार्तिक मांझी, राजीव मुर्मू एवं…

Read More

पटमदा के जोड़सा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की जांच की मांग घटिया निर्माण, पानी की टंकी, पाइपलाइन व मोटर हटाने का आरोप Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत जोड़सा टोला बिरखाम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (कोड संख्या-20357090218) के भवन निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे भवन की मजबूती और गुणवत्ता पर…

Read More

पटमदा के गेगांड़ा गांव के शिक्षक विष्णु पद सहिस बने एनसीसी अधिकारी, हर्ष Patamda: पटमदा प्रखंड के गेगांड़ा गांव निवासी शिक्षक विष्णु पद सहिस ने एनसीसी में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) का पद प्राप्त किया है। वर्तमान में वे धनबाद जिले के झरिया प्रखंड स्थित राजकीय प्लस-टू उच्च विद्यालय, झरिया में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। विष्णु पद सहिस ने 36 झारखंड बटालियन, धनबाद के माध्यम से महाराष्ट्र के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), कामठी में 2 जून से 1 अगस्त तक आयोजित एएनओ प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण के समापन पर देश के विभिन्न…

Read More

काटिन चौक के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन चौक के समीप बराभूम बांदोवान मुख्य सड़क पर शनिवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान धादकीडीह टोला काशीडीह निवासी 20 वर्षीय मंटू महतो तथा बांधडीह निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। दोनों कमलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल पटमदा के माचा स्थित सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को…

Read More

एमजीएम अस्पताल में मरीज के परिजनों और होमगार्ड जवानों के बीच मारपीट, भाजपा कार्यकर्ता घायल, दोनों पक्ष आमने-सामने * दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप * भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में किया धरना-प्रदर्शन, डीएसपी के आश्वासन पर समाप्त * दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन, पुलिस जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी Jamshedpur : शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे डॉक्टर से मिलने की बात कहकर लेबर रूम के बाहर प्रतीक्षा करने पर उत्पन्न विवाद के बाद सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों ने एक मरीज के दो रिश्तेदारों की लाठी से पिटाई कर दी। जिससे…

Read More

बोड़ाम थाना प्रभारी ने किया जागरूक, कहा: नशे से दूर रहें और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं छात्र Patamda: वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शुक्रवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अन्य सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में समय देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार…

Read More

बोड़ाम के धोबनी गांव में चिकन पॉक्स से 5 साल की बच्ची की मौत!, मलेरिया से पीड़ित 3 बच्ची एमजीएम रेफर Patamda: पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के धोबनी गांव में गुरुवार को देर रात 5 वर्षीय एक बच्ची की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। हालांकि पटमदा सीएचसी प्रभारी द्वारा इसे चिकन पॉक्स से हुई मौत की संभावना बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुंचने से जानकारी मिली कि बच्ची में तेज बुखार के साथ चिकन पॉक्स के लक्षण दिखने पर शुरुआत में झाड़ फूंक कराया गया एवं…

Read More

माचा में हाइवा की चपेट में आने से अधेड़ घायल, हाइवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत माचा गांव में बुधवार को रात करीब 11 बजे सड़क दुघर्टना में एक साइकिल सवार अधेड़ उम्र के व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हाइवा को रोक कर रखा एवं पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाइवा को जब्त कर लिया। माचा अस्पताल में इलाजरत घायल माचा गांव निवासी अमूल्य सहिस (60) को अपने वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि घटना…

Read More