Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागार में बुधवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर एक दिवसीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। टाटा स्टील के ट्रेनर ने कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के द्वारा थ्योरी और प्रैक्टिकल के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इसमें मोबाइल से होने वाले साइबर क्राइम से सुरक्षित रखना, सरकार की योजनाओं के बारे में समझना और खुद से फॉर्म भरना, इंटरनेट का सही इस्तेमाल करना, आपातकालीन मोबाइल नंबर का सही इस्तेमाल करना और वोटर कार्ड, डिजिलॉकर, लाइव लोकेशन, वुमेन हेल्पलाइन नंबर, फोन सेफ्टी,…

Read More

सीसीटीवी की निगरानी में हुई एसएस +2 हाई स्कूल में 10वीं और 12वीं की टेस्ट परीक्षा Patamda: बुधवार को एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में सिकुई दिकुई अभियान के अंतर्गत वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों के लिए टेस्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटमदा के अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार दास ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह टेस्ट परीक्षा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास का अवसर मिल सके, परीक्षा…

Read More

बांगुड़दा प्लस टू हाई स्कूल में व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता आयोजित Patamda: पटमदा प्रखंड के प्लस टू आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में मंगलवार को व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने कौशल और सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने आईटी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया एंड एंटरमेंट के व्यावसायिक प्रशिक्षक सनत कुमार पात्र, आईटी के सद्दाम अंसारी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड…

Read More

काश्मार मध्य विद्यालय में सेव वाटर सेव अर्थ विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता, शुभ्रा तिवारी प्रथम Patamda : पटमदा प्रखंड के काश्मार मध्य विद्यालय में काश्मार कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में सेव वाटर सेव अर्थ (जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ) विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 50 छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी चित्रकला के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का सशक्त संदेश दिया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा शुभ्रा तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोजफ्फर जमाली ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा…

Read More

दांदूडीह गांव में सीएचसी की मेडिकल टीम ने की डायरिया पीड़ितों की जांच Patamda: पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पटमदा के दांदूडीह गांव में मंगलवार को लगातार चौथे दिन पहुंची मेडिकल टीम ने डायरिया प्रभावित 20 मरीजों की जांच कर उनके बीच दवाइयों का वितरण किया। पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार ने गांव के सभी प्रभावित घरों में पहुंचकर सभी पुराने मरीजों से पूछताछ की। इस दौरान सभी स्वस्थ पाए गए जबकि बंगाल के बारी अस्पताल से इलाज कराकर लौटे दो मरीजों को फिर…

Read More

चिमटी पहाड़िया टोला में लगा चिकित्सा कैंप, 100 आदिम जनजातियों का हुआ इलाज Patamda : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बोड़ाम प्रखंड के चिमटी पहाड़िया टोला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दलमा की तराई पर स्थित टोला में आयोजित शिविर में 100 से अधिक आदिम जनजातियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई। इस शिविर का उद्देश्य आदिम जनजाति समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। शिविर में पहाड़िया टोला के सभी परिवारों के सदस्य लाभान्वित हुए।शिविर में हीमोग्लोबिन, रैंडम ब्लड शुगर परीक्षण, ब्लड प्रेशर मापन व…

Read More

एमबीएनएस समूह के संस्थानों का जमशेदपुर के आशीर्वाद वृद्धाश्रम में सामाजिक सेवा कार्यक्रम Jamshedpur: एमबीएनएस समूह के संस्थानों के शिक्षा विभाग द्वारा जमशेदपुर के साकची स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनुपमा सिंह (निदेशिका) उपस्थित थीं। उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ बातचीत की और उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर छात्रों ने वृद्धाश्रम के लोगों के लिए फलों और नाश्ते का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने वृद्धाश्रम के…

Read More

बांगुड़दा में ओवरटेक के चक्कर में फिल्मी स्टाइल में हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवक घायल, कार क्षतिग्रस्त Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे हुई एक सड़क दुघर्टना में एक बाइक पर सवार 3 युवक घायल हो गए। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी अबोध कालिंदी ने बताया कि कुईयानी गांव में आयोजित काड़ा (भैंसा) लड़ाई मेला से एक बाइक पर 3 युवक अपने-अपने घर लौट रहे थे। काटिन बाजार से बांगुड़दा पहुंचते ही एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा से आ रही…

Read More

দুবড়ায় ব্রাভ্রো স্পঞ্জ আয়রন কারখানায় ভারতীয় মজদুর সংঘের বিজয়া সম্মিলনী — শ্রমিক স্বার্থে আন্দোলনের বার্তা Purulia (Somnath Gope) : পুরুলিয়া জেলার পাড়া থানার অন্তর্গত দুবড়া এলাকার ব্রাভ্রো স্পঞ্জ আয়রন কারখানার মূল গেটে ভারতীয় মজদুর সংঘ (বিএমএস)-এর পুরুলিয়া জেলা কমিটির উদ্যোগে বিজয়া সম্মিলনী। শ্রমিক সংগঠনকে আরও ঐক্যবদ্ধ করে তুলতে এই বিজয়া সম্মিলনীর আয়োজন করা হয়। অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন ভারতীয় মজদুর সংঘ পুরুলিয়া জেলা কমিটির সভাপতি সুশান্ত মাহাতো, পাড়া বিধানসভার বিধায়ক নাদিয়ার চাঁদ বাউরি, বিজেপির রাজ্য কমিটির সদস্য বিদ্যাসাগর চক্রবর্তী, সহ সংগঠনের নেতৃতবৃন্দ ও ব্রাভ্রো স্পঞ্জ আয়রন ইউনিটের শ্রমিক সদস্যরা। অনুষ্ঠান শুরু হয় প্রথাগত শুভেচ্ছা বিনিময়ের মাধ্যমে। অনুষ্ঠানের শেষে সংগঠনের পক্ষ থেকে…

Read More

पटमदा के केंदडीह में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक वैन घर के अंदर घुसा Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघी पंचायत के केंदडीह गांव में सोमवार को शाम करीब साढ़े 7 बजे एक भयानक हादसा हुआ जिसमें कई लोग बाल -बाल बचे। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ही एक युवक शंभू महतो अपना टाटा मैजिक वैन (सवारी गाड़ी) को तेज रफ्तार से अपने घर की ओर ले जा रहा था। कुछ ही मिनट के अंदर घर पहुंचता कि अनियंत्रित वैन गांव के ही लक्खीकांत गोराई के घर में घुस गई। वैन बरामदे के एस्बेस्टस की छत को तोड़ते हुए…

Read More