Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम में तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, एक दिन बाद तैरती मिली लाश चंदन सिंह (फाइल फोटो) Patamda: मंगलवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभादा गांव स्थित एक तालाब में सुबह करीब 7 बजे स्नान करने के लिए उतरे बेलडीह गांव निवासी चन्दन सिंह (50) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया था। तालाब में 15 फीट तक गहरा पानी होने के कारण मंगलवार देर शाम तक शव को निकालना संभव नहीं हो पाया था। बोड़ाम थाना प्रभारी ने लाश को खोजने के…

Read More

कुमीर में भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजन सम्मानित Patamda: भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 8 अक्टूबर 1942 को ब्रिटिश फौज की गोली के शिकार छह वीरों को बुधवार को पटमदा प्रखंड के कुमीर स्थित लड़ाई टांड़ मैदान में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। राष्ट्र शहीद सम्मान समिति के बैनर तले समिति के अध्यक्ष पंचानन दास की अध्यक्षता कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत सांसद भजहरि महतो की मूर्ति एवं शहीद…

Read More

राखडीह को 3-0 से हराकर रियल ब्लास्टर दामोदरपुर चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के दामोदरपुर फुटबॉल मैदान में मंगलवार को मेरा युवा भारत जमशेदपुर की ओर से प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह और पंचायत समिति सदस्य धीरेन राय ने फुटबॉल को किक मार कर किया। बालक वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राखडीह और रियल ब्लास्टर दामोदरपुर के बीच खेला गया, जिसमें रियल ब्लास्टर दामोदरपुर ने राखडीह 3-0 से हरा दिया। 400 मीटर दौड़ में बुद्धेश्वर माण्डी प्रथम, तिलक सिंह द्वितीय और भृगुराम सिंह तृतीय, लंबी कूद में देवेन…

Read More

30 वर्षों से नहीं हुई सड़क की मरम्मत, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन Jamshedpur : जमशेदपुर- 04 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र की कई जर्जर सड़कों की समस्याओं से अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने बताया कि जमशेदपुर प्रखंड के भिलाईपहाड़ी नेशनल हाइवे से भिलाईपहाड़ी गांव होते हुए डेमकाडीह, श्रीघुटु, पलासबनी, छोटाबांकी डैम रोड तक 5 किमी पक्की सड़क करीब 30 साल पहले…

Read More

डीलर की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों को उपायुक्त आश्वासन, होगी कार्रवाई जिला पार्षद प्रभावती दत्ता के नेतृत्व में पहुंचे थे ग्रामीण Patamda : जमशेदपुर प्रखंड की पलासबनी पंचायत अंतर्गत बेताकोचा के ग्रामीणों ने मंगलवार को राशन डीलर रमेश चंद्र सिंह के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को एक ज्ञापन सौंपकर समय पर राशन वितरण नहीं करने व राशन की मांग करने पर कार्डधारियों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की है। जिला पार्षद प्रभावती दत्ता के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आवेदन पत्र में कहा कि जब कोई कार्डधारी डीलर से राशन मांगने जाते हैं तो कोई न…

Read More

पटमदा के लोवाडीह गांव से दिनदहाड़े अज्ञात कार सवारों ने की खस्सी की चोरी प्रतीकात्मक तस्वीर Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव निवासी स्वपन गोराई के घर के बाहर में बंधे तीन बकरियों में से एक बकरी (खस्सी) को मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार बोड़ाम की ओर से आ रही एक अज्ञात कार में सवार कुछ लोग सड़क किनारे बंधे एक खस्सी को उठाकर तेज रफ्तार में जमशेदपुर की ओर भाग निकले। खस्सी की अनुमानित कीमत 22 हजार बताई गई है। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बेलटांड़,…

Read More

बोड़ाम में तालाब में नहाने के दौरान डूबा अधेड़, 7 घंटे बाद भी नहीं मिली लाश Patamda: मंगलवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभादा गांव स्थित एक तालाब में सुबह करीब 7 बजे स्नान करने के लिए उतरे बेलडीह गांव निवासी चन्दन सिंह (50) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक चंदन शोभादा गांव में हरिमंदिर के सामने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा खोदे गए तालाब में नहाने गए थे। तालाब में तैरते समय गहरे पानी में चले गए। साथ में स्नान कर रहे लोगों द्वारा गांव में सूचना देने पर काफी संख्या में लोगों…

Read More

बेलटांड़ में बांग्ला जात्रा एकटि पयसा का कार्यक्रम शुरू Patamda: कोजागरी लक्खी पूजा के मौके पर सोमवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में बांग्ला जात्रा (नाटक) एकटि पयसा कार्यक्रम रात्रि 10 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पटमदा दक्षिणी के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, ग्राम प्रधान बृंदावन दास एवं धरणीधर महतो ने संयुक्त रूप से किया। इसमें मुख्य कलाकार मिहिर कुमार प्रमाणिक, शिशुपाल सिंह सरदार, आलोक महतो, ईशान चंद्र गोप, तरुण दत्त, पतित पावन दत्त, पंचानन प्रमाणिक, उत्तम प्रमाणिक, अशोक दास, मिहिर कुमार महतो, राजू दास, विश्वनाथ मंडल, कल्याण कुमार गोराई, अजीत माझी, लक्खी…

Read More

आचार संहिता में फंसी चौकीदार की बहाली, अब 15 नवंबर के बाद होगा कार्यक्रम Patamda: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर सोमवार को जारी आदर्श आचार संहिता के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार की बहाली का कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को सुबह पटमदा प्रखंड के युवाओं के लिए दौड़ एवं शारीरिक जांच की परीक्षा थी, जो अब 15 नवंबर के बाद ही संभव हो पाएगा।

Read More

पटमदा के जाल्ला में अनियंत्रित कार ने 33 हजार खंभे को मारी टक्कर, बिजली गुल Patamda: रविवार को शाम करीब 5.30 बजे लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर से लौट रही एक अनियंत्रित कार द्वारा 33 हजार वोल्ट के तार खंभे (रेल पोल) को जोरदार टक्कर मार देने से तिलाबनी फीडर एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी गांवों में बिजली गुल हो गई है। यह घटना पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय पटमदा, जाल्ला के पास बेलटांड़ -रघुनाथपुर मुख्य सड़क के किनारे हुई। घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार पर सवार लोगों की पिटाई भी कर दी जिसके बाद सभी इधर -उधर…

Read More