- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
धान की फसल में लगी शोषक बीमारी, किसान चिंतित Patamda: पर्याप्त मात्रा से भी अधिक बारिश होने से इस साल पटमदा प्रखंड के किसानों ने इस साल करीब 85 प्रतिशत जमीन धान की खेती की है। लगातार बारिश से जहां धान की फसल लहलहा रही है वहीं अत्यधिक बारिश से धान की फसल शोषक नामक (धसा) एक बीमारी की चपेट में आ गई है। बीमारी के कारण धान के पौधों में पीले पड़ने लगे हैं और धीरे-धीरे सूखने लगे हैं। इस बीमारी से फसलों को बचाने की चिंता किसानों को परेशान करने लगी हैं। इस तरह की समस्या फिलहाल पटमदा…
बोंटा में मनाई गई झारखंड आंदोलनकारी गोपाल मुर्मू की पुण्यतिथि Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बोंटा चौक में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी स्व. गोपाल मुर्मू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी, झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी श्रावण बेसरा, टूरा मार्डी, जयराम हांसदा, लोधे सोरेन, झामुमो के जिला कमिटी सदस्य सुकुमार बेसरा, राजेश कुशवाहा, वीरेंद्रनाथ मुर्मू, मगंल टुडू, सुरेंद्र प्रमाणिक, कालीपद मार्डी, शांतिराम प्रमाणिक, गुरबा सोरेन, सुकवीर मुर्मू, महेश्वर हांसदा, बंकिम मार्डी, अंबुज महतो, रवींद्र मुर्मू , कुटिमाकली के वार्ड सदस्य लबकिशोर हांसदा आदि उपस्थित…
लायाडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, शंकर स्पोर्टिंग ने संजीत स्पोर्टिंग को 3 गोल से हराया Patamda : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पटमदा की ओड़िया पंचायत के लायाडीह मुंग डुगरी पोटो हो खेल मैदान में शनिवार को लायाडीह सोलह आना मेला कमेटी की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संजीत स्पोर्टिंग व शंकर स्पोर्टिंग के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा और दोनों ही टीमें बराबरी पर होने की वजह से पेनल्टी शूट आउट के जरिए शंकर स्पोर्टिंग ने…
महानवमी पर कुलटांड़ में की गई 1501 कुंवारी कन्याओं की पूजा Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के कुलटांड़ स्थित पंचमुखी बजरंगबली मंदिर परिसर में महानवमी के मौके पर बुधवार को वनवासी कल्याण केन्द्र जमशेदपुर महानगर की ओर से हर साल की भांति इस साल भी जम्मू वाले बाबा की देखरेख में 1501कुंवारी कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, वनवासी कल्याण केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह, आरके झुनझुनवाला, ललित सिंघानिया, सुधीर लाल, अशोक सिंह, रूपेश कुमार, रंजित सिंह व रंजन आदि शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति…
बोड़ाम के 23 गांवों में आदि सेवा केन्द्र का उद्घाटन Patamda : बोड़ाम प्रखंड में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 23 चयनित आदि गांवों में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक आदि कर्मयोगी सेवा अभियान के तहत सेवा पर्व का आयोजन किया गया। 23 आदि गांवों में आदि सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया गया। सभी आदि ग्रामों में जनजातीय विकास व परिवर्तन के लिए ग्रामीणों व संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए आदि ग्रामों के 10 आदि साथी व 10 आदि सहयोगियों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जनजातीय गांवों में विजन…
पटमदा -बोड़ाम में शांतिपूर्वक संपन्न हुई दुर्गा पूजा, प्रतिमाएं विसर्जित Patamda: दुर्गा पूजा का त्योहार इस वर्ष पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम थाना क्षेत्रों में हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शुक्रवार को पटमदा बाजार, बेलटांड़, भूला चांदनी चौक, भूला सार्वजनिक, पोखरिया, बाघरा, भूनी, बंगोई, बांगुड़दा, गोपालपुर, बनकुंचिया, दगड़ीगोड़ा, झुंझका, घोड़ाबांधा व चौरा आदि गांवों में पूजा कमेटी द्वारा विभिन्न जलाशयों में प्रतिमा विसर्जित की गई। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के सदस्यों ने भारी बारिश के बीच दोपहर 2 बजे तक रांगा बांध तालाब में विसर्जन कर दिया। मौके पर पटमदा थाना के सहायक अवर निरीक्षक राकेश रंजन,…
शंखध्वनि में मिठू मंडल व डांस में स्वीटी ने जीता पहला पुरस्कार Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से बुधवार की शाम को शंखध्वनि, क्विज एवं डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। रात्रि 11 बजे तक चले कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शंखध्वनि में मिठू मंडल प्रथम, गीता गोराई द्वितीय जबकि रीना दास ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। डांस में स्वीटी प्रमाणिक प्रथम, निवृत्ति मोदक द्वितीय जबकि फूचकी दास ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। बैंक ऑफ इंडिया पटमदा शाखा प्रायोजित ओपन क्विज में 25 से अधिक छात्रों एवं पूर्व छात्रों ने कठिन प्रश्नों…
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बेलटांड़ में बांग्ला जात्रा का कार्यक्रम स्थगित Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से विजयादशमी के मौके पर गुरुवार को बेलटांड़ में आयोजित बांग्ला जात्रा एकटि पयसा का कार्यक्रम भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप ने बताया कि मौसम की खराबी एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए रात्रि 9 बजे से आयोजित कार्यक्रम को रद्द करते हुए कोजागरा लक्खी पूजा के मौके पर आगामी गुरुवार को जात्रा का मंचन किया…
बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जी की जयंती Patamda: बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार महतो ने कहा कि देश की आजादी में दोनों ही महापुरुषों के योगदान को हम कभी भूला नहीं पाएंगे, ये युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आजादी के तुरंत बाद ही गांधीजी की हत्या नहीं होती और कुछ सालों तक जीवित रहते तो हमारे देश की इतनी दुर्गति नहीं होती बल्कि…
महा अष्टमी के मौके पर बांगुड़दा में बांग्ला जात्रा का मंचन, उमड़े दर्शक Patamda: दुर्गा पूजा के मौके पर महा अष्टमी तिथि को पटमदा के बांगुड़दा गांव में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित रात्रि जागरण कार्यक्रम के दौरान बांग्ला जात्रा (नाटक) चोखेर जले निभलो चिता का मंचन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा पश्चिम बंगाल से आई महिला कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिशिर गांगुली, अबोध कालिंदी, चैतन कर्मकार, अमर गोराई, प्रणब मोदक, विनोद…
