- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित बाउल व करम संगीत सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु सुषमा दास गीत प्रस्तुत करतीं Patamda: सोमवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित बाउल संगीत कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। धर्म -संस्कृति पर आधारित गीतों को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हुए। यहां पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से आए सुषमा दास, विश्वनाथ दास, वरुण दास, ईचागढ़ के प्रेमानंद दास वैरागी एवं पटमदा के सूर्यकांत दास बाउल एवं करम गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। मौके पर पूजा…
समाजसेवी आस्तिक महतो ने बेलटांड़ समेत कई पूजा पंडालों में मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद Patamda: जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो ने सोमवार को महासप्तमी के मौके पर पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की एवं माता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने पटमदा बाजार, बेलटांड़, बांगुड़दा, बनकुंचिया, भूला चांदनी चौक, भूला सार्वजनिक, गोपालपुर, बांधडीह, भू, बांकी व आसनबनी आदि जगहों पर पंडाल व मंदिरों का भ्रमण किया। मौके पर पूर्व पार्षद स्वपन महतो, मनोज कुमार महतो, ईशान चंद्र गोप, मृत्युंजय महतो, बृंदावन दास, फूलचांद…
बेलटांड़ में अंधेरे में ही लोग मना रहे हैं दुर्गा पूजा, चार दिनों से है ट्रांसफॉर्मर खराब Patamda: पटमदा के बेलटांड़ बिरसा चौक के समीप स्थित 65 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बीते शुक्रवार से खराब पड़ा है। इसके कारण पटमदा मुख्य सड़क के किनारे स्थित दर्जनों परिवारों के लोग अंधेरे में ही दुर्गा पूजा का त्योहार मना रहे हैं। दिन में जहां भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है वहीं रात को बत्ती भी गुल हो जाती है। इस संबंध में भुक्तभोगी लक्ष्मीकांत दास ने बताया कि सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है। इस समय बिजली…
पटमदा में कलश स्थापना के साथ ही हुई महासप्तमी पूजा, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु Patamda: शारदीय नवरात्र के 7 वें दिन सोमवार को महासप्तमी के मौके पर पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों एवं मंदिरों में सुबह 7 बजे के बाद कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू की गई। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी की ओर से रांगाबांध तालाब से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर…
पटमदा के बेलटांड़ में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को सेवानिवृत्त शिक्षक शिशुपाल सिंह सरदार ने फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बाबलू महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, उप मुखिया गोपाल गोराई, ग्राम प्रधान बृंदावन दास उपस्थित हुए। जबकि कमेटी के ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, उपाध्यक्ष महावीर महतो, संजय कुमार दास, शिशुलाल महतो, अश्विनी दास, रसराज सिंह, डॉ. कालीपद दास, रांगा…
बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, षष्ठी तिथि पर भव्य पंडाल का उद्घाटन आज Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से रविवार को सुबह 7 बजे से अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे पंडाल परिसर को स्वच्छ करते हुए चकाचक कर दिया गया। इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। इस संबंध में कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल ने बताया कि पंडाल परिसर समेत बेलटांड़ चौक तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और इस दौरान किसी भी व्यक्ति के द्वारा गंदगी फैलाए जाने पर…
पटमदा से सटे बंगाल के लतापाड़ा में 3 बेटियों समेत मां ने जहर खाकर की आत्महत्या पुरुलिया जिले के बांदोवान थाना क्षेत्र की है घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह एवं पटमदा थाना क्षेत्र से सटे पश्चिम के बांदोवान थाना क्षेत्र अंतर्गत लतापाड़ा गांव में गुरुवार की रात को एक ही परिवार से जुड़ीं मां और तीन बेटियों समेत चार सदस्यों की जहर खाने से मौत हो गई। इसका खुलासा शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद हुआ।घटना की सूचना के बाद पुरुलिया जिला पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों…
बोड़ाम में वज्रपात की घटना में किसान पिता की मौत की खबर से अचेत हुआ बेटा, अस्पताल में चल रहा इलाज Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामशोल गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अपनी जमीन पर एक नीम के पेड़ के नीचे बैठकर एक मजदूर के साथ भोजन कर रहे किसान चक्रधर कुंभकार (47) को क्या पता कि यह खाना उनके लिए अंतिम साबित होगा। वह अपने गोभी खेत में 3 अन्य मजदूरों के साथ सुबह से काम कर रहे थे। दो मजदूरों ने कुछ देर पहले ही भोजन कर लिया था। उन्होंने एक मजदूर प्रभाष सिंह (29)…
बोड़ाम में पेड़ के नीचे भोजन कर रहे दो व्यक्ति की वज्रपात से हुई मौत किसान चक्रधर कुंभकार (फाइल फोटो) Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामशोल गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति गोभी के खेत में काम करने के बाद एक नीम के पेड़ के नीचे भोजन कर रहे थे। आधा खाना खाए थे और खाने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि मौत की पुष्टि बोड़ाम के चिरूडीह नर्सिंग होम के चिकित्सक…
डीडीसी ने गोबरघुसी का दौरा कर योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की Patamda: जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार को डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने पटमदा की गोबरघुसी पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा कर योजनाओं का निरीक्षण किया। डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा कार्यस्थल व पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। डीडीसी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में गोबरघुसी के संथाल टोला में पीएम जनमन आवास योजना, अबुआ आवास एवं मनरेगा से संबंधित योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन आवास के कार्य में तेजी लाने हेतु मिस्त्री बढ़ाते हुए 10 दिनों…
