- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
सोनारी में करम परब के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन Jamshedpur: करम परब के मौके सोनारी ग्राम विकास समिति की ओर से पुराना सोनारी में शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने फीता काट कर किया। मौके पर पूर्व सांसद सुमन महतो, झामुमो के पूर्व जिला सचिव लालटू महतो, झारखंड आंदोलनकारी प्रमोद लाल, अजय रजक, विक्टर सोरेन, स्वपन कुमार महतो, विशाल महतो, सौरभ महतो, अशोक महतो व मनोज महतो आदि मौजूद थे। मौके पर आस्तिक महतो ने कहा कि करम परब हमारे पूर्वजों द्वारा शुरू किया गया त्योहार है जो…
अनंत चतुर्दशी पर टीम पीएसएफ के वाइस चेयरमैन भास्कर कुंडू का 10वां एसडीपी रक्तदान Jamshedpur: एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए टीम पीएसएफ निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे जरुरतमंदों को समय पर प्लेटलेट्स मिल सके। इसी के तहत शनिवार को टीम पीएसएफ के वाइस चेयरमैन भास्कर कुंडू ने अपना 10वां एसडीपी रक्तदान के जरिए अपना 26वां रक्तदान को पूरा कर लिया। इसी एसडीपी रक्तदान के जरिए आज अनंत चतुर्दशी पर टीम पीएसएफ का 1650 वां एसडीपी रक्तदान भी पूरा हो गया। एक महीने में 19 एसडीपी रक्तदान के इस अभियान में…
जेएलकेएम की पहल पर बोड़ाम के राघमागोड़ा में लगा ट्रांसफॉर्मर Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत टोला राघमागोड़ा में बीते सात दिनों से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को जेएलकेएम के जिला संगठन सचिव देवव्रत महतो की पहल पर शनिवार को बदल कर नया ट्रांसफॉर्मर विद्युत विभाग की ओर से लगाया गया। इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस संबंध में देवव्रत महतो ने बताया कि इसकी जानकारी ग्रामीणों ने देते हुए मरम्मत करवाने का अनुरोध किया था। शनिवार को विद्युतापूर्ति शुरू होने से लोगों को राहत मिली। मौके पर जिला महासचिव दिनेश महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, राजु गोराई, धनंजय गोप, मुकेश गोप,…
एकलव्य विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से शिकायत Jamshedpur: शनिवार को झारखंड पुनरुत्थान अभियान से जुड़े सदस्यों ने जिलाध्यक्ष बलराम मुर्मू के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त से मिलकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत की। यह विद्यालय भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीनस्थ संचालित शैक्षणिक संस्था है। इसके तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम के विज्ञापन में चयन प्रक्रिया के तीसरे बिंदु में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। परंतु चयन…
पटमदा के बेलटांड़ में सीओ की उपस्थिति में हुआ विवादित जमीन का सीमांकन, दूसरे पक्ष ने की फिर से सीमांकन की मांग Patamda: पटमदा के बेलटांड़ बाजार में रहरगाड़िया के नाम से परिचित जमीन का सीमांकन के पश्चात शनिवार को अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बेलटांड़ स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में एक बैठक की गई। इसमें अंचल कार्यालय के अमीन नंदलाल महतो, मुखिया कानूराम बेसरा, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, वंशी दास, महानंद दास, रंजन दास एवं संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। मौके पर द्वितीय पक्ष द्वारा अपने निजी अमीन की उपस्थिति में फिर से…
जोड़सा हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित Patamda: पटमदा के सुदूर गांव स्थित उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल जोड़सा में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक व छात्रों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए की। इस दौरान छात्रों ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी जीवनी से संबंधित कविता पाठ भी किया। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने बांग्ला, हिंदी व संथाली गीतों पर डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।…
बालिजुड़ी में पशुपालन विभाग ने किया 75 बकरियों का वितरण Gurabanda : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी पंचायत भवन में शनिवार को झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत जिला पशुपालन विभाग की और से 15 लाभुकों को बकरा और बकरियों का वितरण किया गया। इसमें कुल 75 पशुधन शामिल हैं। लाभुकों को 90 और 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। मौके पर युवा नेता साकिला हेम्ब्रम, मुखिया कारिया हेम्ब्रम, डॉ. प्रशांत कुमार, विभाग के सहयोगी छाकु मुर्मू एवं वार्ड सदस्या बिमला माण्डी व लाभुक उपस्थित थे।
एमबीएनएस समूह ने किया गुरु गौरव सम्मान का आयोजन Jamshedpur: एमबीएनएस समूह के संस्थानों ने शनिवार को गुरु गौरव सम्मान 2025 का आयोजन किया, जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रभात कुमार सिंह (ओएसडी, परीक्षा विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक सिंह (अध्यक्ष) और श्रीमती अनुपा सिंह (निदेशक) ने की। कार्यक्रम के समन्वयक मुख्तार अहमद थे। इस अवसर पर डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों का योगदान समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि…
पटमदा के बनकुंचिया में सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को दी गई विदाई Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत बनकुंचिया पंचायत से 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हो चुके पंचायत सचिव भीम चंद्र महतो को एक समारोह आयोजित कर शुक्रवार को विदाई दी गई। मौके पर मुखिया गुरुचरण हेंब्रम, उप मुखिया कमला कांत दास, वार्ड सदस्य आरती महतो, शकुन्तला महतो, सविता मुदी, मुचीराम सिंह, सरस्वती महतो, शांति महतो, जितेन मांडी, दिलीप महतो, गायत्री सिंह, अनिमेष महतो व संदीप महतो आदि उपस्थित थे। इस दौरान मुखिया ने भीम बाबू के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता के बीच सहज और सुलभ रहे…
धालभूमगढ़ में जेएलकेएम का प्रखंड सम्मेलन 7 को, तैयारी जोरों पर Ghatshila: राज्य के शिक्षा मंत्री सह घाटशिला के विधायक रहे रामदास सोरेन के असामयिक निधन के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर अगले कुछ महीनों के अंदर होने वाले उप चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से भी उप चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार खड़ा करने व सीट पर विजयी हासिल करने हेतु तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के…
