- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य प्रफुल्ल महतो की मनाई गई पुण्यतिथि, पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने कहा: पद्मश्री के हकदार हैं प्रफुल्ल बाबू Patamda: पटमदा इंटर व डिग्री कॉलेज जाल्ला के संस्थापक प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार महतो की पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को दोनों कॉलेजों में सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं शिक्षाविदों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पटमदा डिग्री कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने कहा कि प्रफुल्ल बाबू ने इस क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ही यहां कॉलेज की नींव रखी थी। वे जानते थे…
कांड्रा में आयोजित करम महोत्सव में शामिल हुए समाजसेवी आस्तिक महतो Jamshedpur: सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा में झारखंड लोक कला संस्कृति मंच की ओर से आयोजित करम महोत्सव में मंगलवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी आस्तिक महतो ने बतौर अतिथि शिरकत की। कमेटी की ओर से उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। यहां सुबह में करम डाली के साथ शोभायात्रा निकाली गई एवं तत्पश्चात दोपहर 1 बजे करम राजा के अखाड़ा में करम डाली कि स्थापना एवं पूजा-अर्चना की गई। मौके पर आस्तिक महतो ने कहा कि हमारे समाज के लोग आज भी अपनी परंपरा व संस्कृति…
उत्कल सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि पूजन संपन्न Jamshedpur : बर्मामाइंस के टीआरएफ ग्राउंड में सोमवार को उत्कल सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष पीके दास, अमीय कुमार मोहंती, सुकांत कुमार दास, भागीरथी पात्र, अजीत कुमार, बिरजा मोहंती, बिश्वजीत मोहंती (बंटी) व चिन्मय मोहंती आदि उपस्थित थे।
पटमदा में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने निकाली रैली Patamda : जिला प्रशासन के निर्देश एवं पटमदा के सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी खान की पहल पर सोमवार को पटमदा बाजार में साप्ताहिक हाट के दौरान दोपहर को विभिन्न संगठनों के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा से विद्यार्थियों द्वारा पटमदा गांव होते हुए थाना गेट तक रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में तख्ती लिए छात्र-छात्राओं ने दारू भट्टी बंद करो, जन -जन यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश, जब नशे का नाश होगा, देश का विकास होगा आदि नारे…
बोड़ाम के पुनसा में कई गांवों के लोगों ने की सभा, सड़क निर्माण व विस्थापितों के मुद्दे पर हुई चर्चा Patamda: बोड़ाम प्रखंड के फूलो झानो फुटबॉल मैदान में आदिम जुमिद मार्शल माडवा क्लब कोलाबनी में विभिन्न गांवों से आए दर्जनों लोगों की एक सभा आयोजित हुई। इसमें अलकतरा फैक्ट्री से आमदापहाड़ी तक सड़क निर्माण एवं डिमना लेक के विस्थापितों व मिर्जाडीह के रैयतों की समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इस संबंध में लायलम पंचायत के पूर्व उप मुखिया रविलाल भुईयां ने बताया कि नेता, विधायक, सांसद व मंत्रियों के आश्वासन से क्षेत्र के लोग ऊब…
हाथी के हमले से मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक Gurabanda : बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा के बालिजुड़ी में हाथी के हमले से मृत सरोज पाल के परिजनों से मिले। विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना जताया। साथ ही आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर-संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने विधायक से वन विभाग की शिकायत करते हुए कहा कि घटना के दिन सुबह से विभाग को हाथी आने की सूचना दी गई। विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। शाम को हाथी के हमले…
पटमदा के चांपीर में खटिया पर सो रहे फुटबॉलर की सर्पदंश से मौत, झाड़फूंक के सहारे बचाने का होता रहा प्रयास सुनील सिंह (फाइल फोटो) Patamda: रविवार की रात को पटमदा थाना क्षेत्र के चांपीर गांव में अपने घर के अंदर खटिया में सो रहे 25 वर्षीय युवक सुनील सिंह (पिता- दुशासन सिंह) को जहरीले (चित्ती) सांप ने काट लिया। स्थिति बिगड़ने के पश्चात परिजनों ने एक ओझा से झाड़फूंक कराया और देर रात तक स्थिति बिगड़ने पर अहले सुबह करीब 5 बजे आनन – फानन में एमजीएम अस्पताल, डिमना पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने मृत घोषित…
बुद्धिजीवी मंच ने नव पदस्थापित डीसीएलआर को किया सम्मानित Patamda: बुद्धिजीवी मंच पटमदा की ओर से रविवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित कार्यालय में जमशेदपुर में नव पदस्थापित डीसीएलआर सचिदानंद महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मंच के निदेशक सह केंदीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के अतिरिक्त निजी सचिव जितेंद्र नाथ महतो, सचिव कल्याण कुमार गोराई, उपाध्यक्ष मदन मोहन महतो, सक्रिय सदस्य मिहिर कुमार प्रमाणिक, प्रदीप पैड़ा, देवनाथ दास एवं मधुसूदन महतो आदि मौजूद थे। इस दौरान जितेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पटमदा प्रखंड में बीडीओ के रूप में सचिदानंद महतो का कार्यकाल शानदार रहा…
बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय Patamda: पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित श्री श्री संकट मोचन बजरंगबली मंदिर परिसर में रविवार की शाम को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की आवश्यक बैठक ईशान चंद्र गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से पूजा हेतु भव्य पंडाल व प्रतिमा का निर्माण, सीसीटीवी कैमरे व अग्निशामक यंत्र लगाए जाने, पंडाल में वॉलेंटियर की तैनाती, आगामी रविवार तक सदस्यता शुल्क जमा करने, हाट एवं बाजार में कलेक्शन करने, महानवमी को महाभोग बनाने, विजया दशमी को बांग्ला जात्रा का आयोजन करने एवं…
एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधे वितरित Patamda : राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में सोमवार को इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 50 विद्यार्थियों के बीच “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर सुरक्षित रखेंगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बच्चों से कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और इनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण…
