Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा के सबर बच्चों संग डीसीएलआर के बेटे दुर्जय ने मनाया जन्मदिन, पूछा: पापा, ये लोग ऐसे मकानों में ही रहते हैं ? Patamda: जमशेदपुर के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) सचिदानंद महतो ने रविवार को पटमदा के बांतोड़िया गांव स्थित सबर टोला में आदिम जनजाति परिवारों के बीच अपने बेटे दुर्जय का जन्मदिन मनाया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं के बीच वस्त्र एवं बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के उपहार का वितरण किया गया। इस दौरान सबर परिवारों की दयनीय स्थिति को देखते हुए दुर्जय ने अपने पिताजी से पूछा : पापा, ये लोग ऐसे मकानों में ही रहते हैं?…

Read More

बोड़ाम में रक्तदान शिविर को लेकर बैठक संपन्न Patamda: बोड़ाम पंचायत भवन में रविवार को ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में एससी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाईटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सोसाईटी का चौथा वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह ने बताया कि इस दौरान शिविर की तिथि 12 अक्टूबर को तय की गई। साथ ही स्थान, बजट व 200 यूनिट रक्त संग्रहित करने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों के युवा उत्साह के साथ हिस्सा लेकर आयोजन…

Read More

धारदार हथियार से युवक पर हमला, गंभीर हालत में एमजीएम रेफर Dumariya : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत काश्मार में वृंदावन दत्त नामक युवक पर धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने हमला किया है। जानकारी के मुताबिक गांव में ही किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके उपरांत दोनों पक्षों में मारपीट हुई। गंभीर रूप घायल वृंदावन दत्त को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत नाज़ुक है। सिर व गर्दन में गंभीर चोट लगी है। थाना प्रभारी सुगना…

Read More

पटमदा एवं बोड़ाम के 4 शिक्षक हुए सेवानिवृत्त, समारोहपूर्वक दी गई विदाई गोलकाटा Patamda: पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के 2- 2 प्राथमिक शिक्षकों के शनिवार को सेवानिवृत्त होने से एक बार फिर से दोनों ही प्रखंडों में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने वाली है। पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गोलकाटा में पदस्थापित सहायक शिक्षक दिलीप कुमार बेरा की सेवानिवृत्ति के उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात…

Read More

सड़क दुघर्टना में घायल मनोज कुमार बास्के नर्सिंग होम में भर्ती, ट्रेलर से टकराने के बाद बाइक हुई थी दुर्घटनाग्रस्त Patamda: घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पूनसा में एनएच 18 पर शनिवार को एक खड़े ट्रेलर से टकराने के बाद पटमदा के धूसरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज बास्के की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उनकी बाइक पर पीछे सवार उनके भतीजे शत्रुघ्न बास्के भी घायल हो चुके हैं। गंभीर हालत में दोनों को तत्काल सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था ने एम्बुलेंस से नजदीकी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किए जाने पर मनोज कुमार बास्के…

Read More

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में पूर्व छात्र संघ का गठन, कृत्तिवास महतो बनाए गए अध्यक्ष Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के परिसर में शनिवार को पूर्व छात्र संघ के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पूर्व छात्रों और प्राध्यापकों ने संघ की भूमिका एवं उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व छात्र संघ कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन देने, सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा कॉलेज को शिक्षा जगत में नई पहचान दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। इस दौरान संघ…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल में दूसरे दिन भी हुआ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत Patamda : राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को दूसरे दिन भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल के महत्व एवं अनुशासन विषय पर शिक्षक श्रीमंत प्रमाणिक की प्रेरणादायक चर्चा से हुई। इसके उपरांत महेश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को खेल शपथ दिलाई। प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में पुश-अप प्रतियोगिता, निबंध लेखन, नारा लेखन, बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं रास्ता कृषि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में पूजा महतो (कक्षा 11ए)…

Read More

पटमदा के कियाबहाल में डायरिया पीड़ितों का अस्पतालों में चल रहा इलाज, मेडिकल टीम ने लिया पानी का सैंपल Patamda : पटमदा प्रखंड की लावा पंचायत अंतर्गत पोकलाबेड़ा के कियाबहाल टोला में शुक्रवार की सुबह डायरिया से 30 वर्षीय महिला विमली बेसरा की मौत के बाद पटमदा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह ने शनिवार को गांव में कैंप करते हुए डायरिया को नियंत्रण करने का प्रयास किया। कैंप से पूर्व सुबह 8 वर्ष की बच्ची अंजली बेसरा को परिजनों ने उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू की मदद से एमजीएम…

Read More

धालभूमगढ़ एनएच 18 में सड़क दुघर्टना, पटमदा के सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो घायल Jamshedpur: घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पूनसा में एनएच 18 पर हुई सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हो गए। इनमें पटमदा के धूसरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सह झारखंड आंदोलनकारी मनोज बास्के की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था से जुड़े नौशाद अहमद, गुलशन शर्मा एवं उनके सहयोगी एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोग बताते हैं कि करीब 63 वर्षीय मनोज बास्के पटमदा से बाइक पर…

Read More

घोड़ाबांधा में मंत्रियों-विधायकों समेत हजारों लोगों ने श्राद्ध में किया संस्कार भोज Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ाबांधा में शुक्रवार को श्राद्ध कर्म में हजारों की भीड़ जुटी। इसमें 50 हजार से अधिक लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। शाम 7 बजे के बाद एक स्टॉल में भोजन का स्टॉक खत्म हो जाने से कुछ देर तक लोगों को इंतजार करना पड़ा हालांकि तब तक भीड़ कम हो चुकी थी। व्यवस्था संभाल रहे कुछ लोगों ने बताया कि खाना लगातार तैयार किया जा रहा है क्योंकि रात के वक्त ग्रामीण लोग पहुंचेंगे। संस्कार भोज में शाकाहारी के…

Read More