Author: Kalyan Kumar Gorai

झामुमो नेता अजय रजक ने आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से कई मुद्दों पर चर्चा Jamshedpur: शुक्रवार को राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शामिल होने घोड़ाबांधा पहुंचे राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान उन्होंने रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमणि सोरेन, बेटी रेणु सोरेन एवं तीनों बेटों से मिलकर सांत्वना दी। मौके पर सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, गुमला विधायक भूषण तिर्की व स्थानीय विधायक मगंल कालिंदी मौजूद थे। झामुमो नेता अजय रजक ने आदिवासी कल्याण मंत्री…

Read More

पटमदा सीएचसी के पूर्व प्रभारी डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा को दी गई समारोहपूर्वक विदाई Patamda : शुक्रवार को पटमदा सीएचसी के पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा व डेंटल चिकित्सक मोजेद्र बिरुआ को पटमदा सीएचसी के सभागार में एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। जबकि इसी समारोह में माचा सीएचसी के नए चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव कुमार सिंह व डेंटल चिकित्सक डॉक्टर दीक्षा सिंघल का कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। पूर्व प्रभारी क्रिस्टोफर बेसरा ने कहा कि उनके 8 वर्षों के कार्यकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में सभी ने उनका भरपूर सहयोग दिया जो हमेशा यादगार बना रहेगा। डॉ. सोमेन…

Read More

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पटमदा के छात्र किशोर प्रमाणिक अव्वल किशोर प्रमाणिक Patamda: अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला स्तरीय आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा के छात्र किशोर प्रामाणिक ने पहला स्थान प्राप्त किया है। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जीवनी से हमें क्या प्रेरणा मिलती है, इस विषय पर छात्र किशोर प्रमाणिक ने अपनी वाक पटुता का प्रदर्शन करते हुए सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ ने बताया कि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में किशोर प्रामाणिक और उषा रानी कुंभकार ने प्रथम…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल में विविध खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन Patamda: एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर छात्र -छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और सभी ने महान खिलाड़ियों के नामों के जयकारे लगाए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित और लक्ष्य की ओर अग्रसर करने का माध्यम…

Read More

पटमदा में डायरिया से एक महिला की मौत, दो बीमार Patamda : पटमदा की लावा पंचायत के पोकलाबेडा टोला कियाबहाल गांव में शुक्रवार की सुबह डायरिया से 30 वर्षीय एक महिला बिमली बेसरा की मौत हो गई। जबकि बिमली का 6 वर्षीय बेटा विशाल बेसरा व गांव की अन्य महिला पार्वती बेसरा (30 वर्ष) भी डायरिया से पीड़ित हैं जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना गांव के मुखिया कानूराम बेसरा द्वारा शुक्रवार की सुबह पटमदा सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह को दिए जाने के बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची और बीमार लोगों की चिकित्सा कर उन्हें दवाइयां दी। मुखिया…

Read More

विधायक कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे घोड़ाबांधा Jamshedpur: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को दोपहर 2.15 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी श्रद्धांजलि देने के लिए घोड़ाबांधा स्थित श्राद्ध कर्म स्थल पहुंची। दोनों हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फ़ुटा मैदान में बनाये गए हैलीपैड में उतरे। गौरतलब हो कि घोड़ाबांधा में संस्कार भोज के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है। जिसमें वीआईपी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। दोपहर 2.15 बजे मुख्यमंत्री घोड़ाबांधा…

Read More

रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म के संस्कार भोज में पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास Jamshedpur: झारखंड के शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म के संस्कार भोज कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर 12.35 बजे घोड़ाबांधा पहुंचे। यहां उन्होंने रामदास सोरेन के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रामदास की पत्नी सूरजमनी सोरेन से कुछ देर तक बातचीत की। राज्यपाल के घोड़ाबांधा पहुंचने पर पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया था।…

Read More

बीआरसी में शिक्षा अभियान व एमडीएम का सामाजिक अंकेक्षण आयोजित Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय मध्याह्न भोजन व समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण टीम के द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पांच सदस्यीय ज्यूरी मेंबर बीपीओ, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो, सोशल ऑडिट टीम के सदस्य मौजूद थे। जिसमें प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण किया गया। सामाजिक अंकेक्षण में विद्यालय में पाए गए मध्याह्न भोजन एवं समग्र शिक्षा के तहत संचालित होने वाले…

Read More

पटमदा व बोड़ाम में फसल बीमा की गति धीमी, अब तक 25 प्रतिशत किसानों ने ही कराया निबंधन लक्ष्य है 17746, साढ़े 4 हजार किसानों ने ही किया है आवेदन Patamda: बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पटमदा व बोड़ाम प्रखंड में अब तक साढ़े चार हजार किसानों ने ही फसल बीमा के लिए निबंधन कराया है जो लक्ष्य का करीब 25 प्रतिशत होता है। निबंधन के लिए सिर्फ दो दिनों का ही समय शेष है, 31 अगस्त इसकी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में दोनों ही प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के सामने लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती…

Read More

एमबीएनएस में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, मेगा ऑडिशन के लिए चुने गए प्रतिभागी Jamshedpur: गुरुवार को रेड एफएम तशन बाज़ के तत्वावधान में एमबीएनएस ग्रुप संस्थानों में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नृत्य, गायन और अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। इसमें कॉलेज के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रीति कुमारी कुंभकार, शख्या कुमारी और अशोक प्रमाणिक ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मेगा ऑडिशन में भाग लेने के लिए चुने गए। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और जजों से प्रशंसा प्राप्त की।…

Read More