- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
बेलटांड़ व काटिन में गणेश पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ Patamda: पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित युवा सांस्कृतिक मंच के पंडाल में बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर आयोजित सार्वजनिक गणेश पूजा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में व्रती महिलाओं की भीड़ रही। सुबह करीब 10 बजे लावा रांगाबांध तालाब से कलश यात्रा निकालने के पश्चात पुरोहित शक्तिपद मुखर्जी द्वारा दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना की गई। 11 बजे से पूजा -अर्चना शुरू की गई और दोपहर 12 बजे तक व्रतियों का आना जारी रहा। आयोजन में मुख्य रूप से मंच के…
पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने भागाबांध में किया 100 केवी ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन Jamshedpur: जमशेदपुर -04 क्षेत्र अंतर्गत बड़ाबांकी पंचायत के भागाबांध गांव में जिला परिषद सदस्य प्रभावती दत्ता के प्रयास से विद्युत विभाग के द्वारा 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। ग्रामीणों के बुलावे पर बुधवार को सुबह करीब 9 बजे पहुंचे जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्जुन सोरेन, मंगल मुर्मू, माझी बाबा विपिन मुर्मू, प्रेम कुंडू, परेश कर्मकार, कार्तिक सोरेन व प्रधान महतो आदि मौजूद थे। इस संबंध में माझी बाबा विपिन मुर्मू…
यातायात संबंधी शिकायतों को लेकर आजसू पार्टी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, सांसद विद्युत वरण एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस भी रहे मौजूद यातायात पुलिस पहले अपनी वाहनों के कागजात दुरुस्त करें : सहिस अधिकारी जब खुद ही कानून तोड़ेंगे तो आम जनता से कैसे पालन करायेंगे : कन्हैया सिंह Jamshedpur: मंगलवार क़ो आजसू पार्टी की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उपायुक्त को 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर जमशेदपुर के एनडीए सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, ललन झा, मंगल टुडू, चंद्रेश्वर…
बोड़ाम के पांचियाडीह में 3 महीने से जलमीनार खराब, कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पगदा टोला पांचियाडीह में राधाकृष्ण आश्रम के बगल में स्थित एक सोलर संचालित जलमीनार पिछले 3 महीने से खराब पड़ा हुआ है। इसकी सूचना लायलम पंचायत के मुखिया को देते हुए ग्रामीणों द्वारा कई बार उसकी मरम्मत हेतु गुहार लगाई गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव के रतन सिंह ने बताया कि इस पानी का उपयोग पांचियाडीह टोला के दो दर्जन परिवारों के अलावा टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीर भी करते हैं।…
बेलटांड़ में विधायक मंगल कालिंदी ने किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन Patamda : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार की शाम सात बजे पटमदा के बेलटांड़ चौक पर युवा सांस्कृतिक मंच बेलटांड़, पटमदा के तत्वावधान में निर्मित गणेश पूजा के भव्य पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी नारे लगाए गए। विधायक ने गणेश जी के समक्ष मत्था टेकते हुए सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। विधायक ने कहा कि इस संसार में सबसे पहले पूजे जाने वाले विघ्नहर्ता गणेश जी के पूजा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के भक्तों में काफी उत्साह…
पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला को यूजीसी से मिलेगा 5 करोड़ तक का अनुदान, मंत्री से मिला आश्वासन Patamda: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी सह पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के अध्यक्ष मंगल कालिंदी की अगुवाई में मंगलवार को कॉलेज का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सर्वांगीण विकास सह कॉलेज के सरकारी अनुदान जल्द से जल्द उपलब्ध कराने, कॉलेज की आधारभुत संरचना के विकास हेतु मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि उच्च शिक्षा अभियान…
पटमदा के बिड़रा गांव में करम परब को लेकर तैयारी बैठक संपन्न Patamda: पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव में पारंपरिक करम परब मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने बीच गांव में सोमवार को एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें इस वर्ष करम परब को धूमधाम से आयोजित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि करम परब के दौरान सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गांव के विभिन्न युवाओं की एक समिति भी बनाई गई है। जिसमें प्रमुख रूप से…
बोड़ाम में नवविवाहिता ने शादी 10 दिन बाद ही फांसी लगाकर की आत्महत्या, बनना चाहती थी टीचर Patamda: बोड़ाम थाना अंतर्गत दामोदरपुर टोला रागडीह निवासी धुरंधर किस्कू की बेटी नवविवाहिता अष्टमी किस्कू (25) ने सोमवार की सुबह करीब 9 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत अष्टमी को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अष्टमी की शादी 15 अगस्त को एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा निवासी कुश मुर्मू से हुई थी। कुश ने बताया कि शादी के बाद शनिवार को अष्टमी अपने मायके गई थी। सुबह 9 बजे…
खेल दिवस पर पटमदा में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए टॉप 6 विद्यार्थी Patamda : सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पटमदा के जाल्ला स्थित बीआरसी प्रांगण में प्रखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 3 से 5 के बच्चों के लिए स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता, 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए ओलंपिक इतिहास एवं ओलंपिक में भारत की उपलब्धि विषय पर क्विज, वर्ग 9 से 12 के लिए मेजर ध्यानचंद के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है,…
भूला मोड़ में दो बाइको के बीच टक्कर, बंगाल निवासी युवक का टूटा पैर Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत भूला मोड़ के समीप सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइको के बीच हुई टक्कर में पटमदा से सटे पश्चिम बंगाल के सिरका गांव निवासी 40 वर्षीय विष्णुपद कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में उनके एक पैर की हड्डी टूट गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार डूंगरीडीह निवासी युवक सुनील मुर्मू को भी हल्की चोट लगी है। सूत्रों के अनुसार सिरका निवासी विष्णुपद बाइक से अकेले ही बेलडीह स्थित ससुराल जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार डूंगरीडीह…
