- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
कांकू गांव में पेयजल समस्या को लेकर जेएलकेएम ने डीसी और बीडीओ से की समाधान की मांग Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत के आदिवासी बहुल कांकू गांव का जलमीनार खराब होने एवं 90 परिवारों के समक्ष जल संकट की समस्या उत्पन्न होने की खबर बुधवार को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को एक्स पर ट्वीट करते हुए एवं व्हाट्सएप में भेजकर समाधान की मांग की है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया है। मामले की…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षा मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित Patamda: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के असमायिक निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने 2 मिनट का मौन रखकर मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय बाल संसद के सदस्य एवं सभी कक्षाओं के विद्यार्थी बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रामदास…
जोगा एथलेटिक्स मीट में साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन Patamda: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जोगा एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन के लिए साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा के कोच संतोष तिवारी और आकांक्षा तथा पूरी टीम को विद्यालय प्रबंधन की ओर से बधाई दी गई है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कृष्ण प्रसाद महतो ने अपनी गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। जबकि सीनियर बालक वर्ग की टीम ने समन्वय का प्रदर्शन करते हुए 4 x100…
बोड़ाम के चुनीडीह गांव में खेत में काम करने के दौरान महिला की बज्रपात से हुई मौत Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के चुनीडीह गांव निवासी निमाई सिंह की पत्नी गुणी सिंह सरदार (32 वर्ष) मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे धान के खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा तुरंत उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पति निमाई सिंह ने बताया कि गुणी अपने खेत में खरपतवार की निराई गुड़ाई का काम…
सोलर संचालित जलमीनार खराब, डोभा का पानी पीने को मजबूर हैं कांकु गांव के 90 परिवार Patamda : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पटमदा प्रखंड की ओड़िया पंचायत के कांकु गांव में लगा सोलर संचालित जलमीनार पिछले एक महीने से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण गांव के 90 परिवार डोभा के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में डोभा का गंदा पानी पीने से ग्रामीणों को बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है। जलमीनार खराब होने की जानकारी जलसहिया व स्थानीय मुखिया को दिए जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं…
पटमदा के कई गांवों में हुई मां मनसा देवी की पूजा, स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति रही नगण्य Patamda : बांग्ला सावन संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित मां मनसा देवी की पूजा को लेकर सोमवार को विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति नगण्य रही। दरअसल रविवार को देर रात तक पूजा अर्चना के पश्चात अधिकांश पूजा कमेटियों द्वारा सांस्कृतिक व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किए जाने पर सुबह तक गांव के लोगों ने उसका आनंद उठाया। इसके बाद सुबह से ही प्रसाद खाने व खिलाने का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। यही…
पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला आयोजित Patamda: पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में सोमवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दृश्य सुरक्षा और सहायता के लिए बुलाना, प्रतिक्रिया की जांच करना, छाती पर दबाव डालना एवं वायु मार्ग खोलना और बचाव सांस देने आदि के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई। इसमें ट्रेनर के रुप में डॉ. विवेक कुमार सिंह उपस्थित थे। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि डॉ. विवेक सिंह ने हरेक बिंदुओं पर मॉडल तथा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन…
पटमदा के लावा में वित्तीय समावेशन कैंप आयोजित, 2 पीड़ित परिवारों को मिला 2-2 लाख का चेक Patamda: पटमदा प्रखंड के लावा पंचायत भवन में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय समावेशन कैंप आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित लोगों को बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई स्थित मुख्यालय से आए महाप्रबंधक शंकर सेन द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, री-केवाईसी, जनधन योजना व अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गई। आंचलिक प्रबंधक ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया के जो भी खाताधारी हैं वह जल्द से जल्द बैंक बीसी एवं शाखा के…
बोड़ाम में एसएचजी से जुड़ी महिलाओं को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिले 3 ट्रैक्टर, 40 किसानों को पंपसेट Patamda: भूमि संरक्षण कार्यालय जमशेदपुर द्वारा सोमवार को विधायक मंगल कालिंदी के हाथों बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में एक समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर एवं कृषि यांत्रिकीकरण (पंप सेट) वितरण योजना के तहत परिसंपति का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में तीन महिला स्वयं सहायता समूह के दीदियों को बड़े ट्रैक्टर पैकेज (10 लाख) का 50 % अनुदान पर वितरण किया गया। जबकि 40 किसानों को 90 % अनुदान पर सिंचाई पंपसेट का वितरण किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य गीतांजलि…
राज्य की जनता ने शिक्षा मंत्री तो घोड़ाबांधा के लोगों ने खोया अभिभावक Jamshedpur: राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से राज्य की जनता ने जहां एक कर्मठ जनप्रतिनिधि को खो दिया वहीं घोड़ाबांधा के लोगों ने अभिभावक। उनके साथ नियमित मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले घोड़ाबांधा निवासी शिक्षक निपेन चंद्र महतो ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि रामदास बाबू का व्यवहार में विधायक से मंत्री बनने के बाद भी कोई परिवर्तन नहीं आया था। आमतौर पर जहां कोई व्यक्ति के विधायक बनने के बाद उनसे मिलना कठिन हो जाता है वहीं मंत्री बनने के बाद…
