Author: Kalyan Kumar Gorai

भिलाईपहाड़ी हाट मैदान में गुरुजी की याद में श्रद्धांजलि सभा Patamda: पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता के नेतृत्व में रविवार को एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलाईपहाड़ी हाट मैदान स्थित दुर्गा मंडप के सामने एक सभा आयोजित कर दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई एवं उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी, झामुमो नेता सुनील महतो, चंद्रावती महतो, अजय रजक, मोहम्मद सामद, अवतार सिंह…

Read More

बेलटांड़ में आयोजित दुर्गा पूजा समिति के शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं को बैग व फलदार पौधे देकर किया गया सम्मानित Patamda: पटमदा के श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से रविवार को डोरेन सिंह मुंडा स्मृति भवन में आयोजित शिविर में 63 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के डीएफओ आरपी सिंह ने मां दुर्गा की पूजा -अर्चना एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन व समिति के संस्थापक सदस्यों दशरथ मंडल, आदित्य हालदार, मथुर माझी व धनंजय उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए किया। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस पर भूमिज मुंडा समाज ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि Patamda: पटमदा प्रखंड के गाड़ीग्राम व लावा निताई सिंह भवन में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच झारखंड दिशुम ने शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे पूर्व समाज के दर्जनों लोगों ने आदिवासी समाज के बड़े नेता दिवंगत शिबू सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा नेता अमर सिंह सरदार के नेतृत्व में समाज के सभी महापुरुषों के नाम पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का…

Read More

बेलटांड़ में गुरुजी को श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर कल, हुआ प्रचार Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से रविवार को बेलटांड़ स्थित डोरेन सिंह मुंडा स्मृति भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इसके लिए समिति की ओर से शनिवार को बेलटांड़ बाजार में दुकानदारों एवं आम लोगों के बीच प्रचार अभियान चलाया गया। इस संबंध में अध्यक्ष ने बताया कि यह शिविर गुरुजी को श्रद्धांजलि के तौर पर समर्पित होगा। मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, मुचीराम बाउरी, महावीर महतो,…

Read More

मंगल कालिंदी ने विधानसभा क्षेत्र की बहनों से बंधवाई राखी Patamda: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शनिवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा गांव की दीदी तिलोत्तमा कालिन्दी व ममता महतो, जोड़सा गांव की सारथी सिंह, बामनी की काजल मिश्रा व जुगसलाई की ज्योति शर्मा, ममता गोप, मीणा देवी, कल्पना महतो, कविता महतो, गायत्री महतो, शांति देवी व कविता दास आदि बहनों के आवास में जाकर अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। इस दौरान सभी बहनों ने विधायक की लंबी उम्र व उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विधायक ने सभी सभी बहनों को उपहार भेंट करते…

Read More

पटमदा में सड़क दुघर्टना, टैगोर सोसायटी के पूर्व पदाधिकारी भीष्मनाथ महतो समेत 3 घायल Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत माचा गांव में शनिवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे टैगोर सोसायटी के गेट से अपनी स्कूटी पर सवार होकर निकल रहे पूर्व पदाधिकारी भीष्मनाथ महतो को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में भीष्मनाथ महतो (बनकुंचिया निवासी) को हल्की चोटें आई हैं और पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सकों द्वारा उन्हें घर में आराम करने की सलाह दी गई है। उनका कई जगहों पर हड्डी टूटने की आशंका पर…

Read More

टाटा स्टील के अधिकारियों के खिलाफ बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज रैयती भूमि पर जबरन तोड़फोड़ करने एवं जातिसूचक शब्दों द्वारा अपमानित किए जाने का आरोप Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह ग्राम निवासी आदिवासी युवक मंगल सिंह ने गुरुवार को टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के दो अधिकारियों के खिलाफ रैयत जमीन पर बने मकान को जबरन तोड़ने व जातिसूचक शब्दों में गाली गलौज करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में मंगल सिंह ने कहा है कि बीते 5 अगस्त को दोपहर लगभग 12:30 बजे मिर्जाडीह स्थित मेरी पुश्तैनी रैयती जमीन — खाता संख्या 132,…

Read More

टैगोर सोसायटी का जोड़सा सबर टोला में वन महोत्सव सह रक्षाबंधन कार्यक्रम Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत जोड़सा सबर टोला में शनिवार को टैगोर सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट के सहयोग से वन रक्षा समिति जोड़सा की ओर से वन महोत्सव सह रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन व विशिष्ट अतिथियों में पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, बुजुर्ग सुखदेव माझी, माधव सिंह व बंक सबर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा, कवि गुरु रविन्द्र नाथ ठाकुर व दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर…

Read More

गर्मियों में टीम पीएसएफ ने चलाया विशेष अभियान, 5 माह में लक्ष्य से अधिक 58 शिविरों में कलेक्ट हुआ 4131 यूनिट रक्त शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांवों की संस्थाओं ने निभाया अपना सामाजिक दायित्व Jamshedpur: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का अपने सहयोगी संस्थाओं को लेकर गर्मी में लिया गया संकल्प उम्मीद से अधिक सफल हुआ। शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव में 40 रक्तदान शिविर के संकल्प को 58 शिविरों के साथ राखी पूर्णिमा तक 4131 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इनमें 287 यूनिट एसडीपी रक्तदान भी शामिल हैं। टीम पीएसएफ के साथ-साथ सबसे बड़ा सहयोगी मित्र बना टाटा स्टील फाउंडेशन। टीम…

Read More

मंत्री रामदास सोरेन का हाल जानकर दिल्ली से लौटे पिंटू दत्ता व अन्य झामुमो नेता Patamda: दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का हाल जानने बुधवार को पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता अन्य झामुमो नेताओं संग दिल्ली पहुंचे। इस दौरान मंत्री के बड़े बेटे सोमेश सोरेन व छोटे बेटे से मिलकर विस्तृत जानकारी ली गई। पिंटू दत्ता ने बताया कि मंत्रीजी की हालत गंभीर जरूर है लेकिन पहले से बेहतर है और चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को स्थिति देखकर ऑपरेशन के बारे में निर्णय लिया जा सकता है।…

Read More