Author: Kalyan Kumar Gorai

वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, कुड़माली भाषा माध्यम के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान Patamda : झारखंड आंदोलन के जननायक वीर शहीद निर्मल महतो के 38 वां शहादत दिवस पर शुक्रवार को पटमदा के लोवाडीह, गागीबुरु, चड़कपाथर और बनडीह मोड़ में श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आदिवासी कुड़मी समाज और कुड़माली छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम में सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक स्वाभिमान का संदेश गूंजता रहा। कुड़माली भाषा के माध्यम से माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 22 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें पेन, कॉपी, किताब और पौधा भेंट…

Read More

आजसू कार्यकर्ताओं ने किया निर्मल दा को याद, रैली में हुए शामिल Patamda: आजसू पार्टी के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अजीत महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को वीर शहीद निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटमदा के रांगाटांड़ स्थित निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर आजसू पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण महतो, सरकार महतो, केदारनाथ महतो, भक्त कुंभकार, तुलसी महतो व रवि गोप समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद बेलटांड़ चौक से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता जमशेदपुर रवाना हुए और उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने…

Read More

गुरमा में झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने समर्थकों संग शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Patamda: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमा हाट मैदान में शुक्रवार को शहादत दिवस के मौके पर झामुमो नेता पिंटू दत्ता के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वीर शहीद निर्मल महतो व दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर भगवान से प्रार्थना की गई। मौके पर मुख्य रूप से अर्जुन सोरेन, रूस धीवर, रवि धीवर, बुद्धेश्वर कुंडू, हरिपद सिंह, राजीव सिंह, सिधु…

Read More

झामुमो ने पटमदा व बोड़ाम में दी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि Patamda: झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को शहादत दिवस के मौके पर पटमदा के काटिन चौक व रांगाटांड़ स्थित वीर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो अमर रहे का नारा भी बुलंद किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, आनंदमय महतो, अश्विनी महतो, विश्वनाथ माझी, मंटू महतो व, चित्तरंजन कुंभकार, रामनाथ महतो, माणिक महतो एवं भाकपा के लोकल सचिव मनसाराम महतो आदि उपस्थित थे। दूसरी…

Read More

जेएलकेएम ने शहीद निर्मल महतो के 38 वें शहादत दिवस पर निकाली बाइक रैली, दी श्रद्धांजलि Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से शुक्रवार को झारखंड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर पटमदा प्रखंड के रांगाटांड़ से वनडीह मोड़, काटिन चौक होते हुए माहलीपाड़ा-कमलपुर तक बाइक रैली निकाली गई एवं निर्मल दा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने रैली में वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगा उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला प्रवक्ता फनी महतो, जिला महामंत्री अजित महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष…

Read More

झामुमो नेता आस्तिक महतो ने वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल Jamshedpur: झामुमो नेता सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने शुक्रवार को वीर शहीद निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस के मौके पर उलियान स्थित समाधि स्थल, सोनारी निर्मल भवन, बिष्टुपुर के चमरिया गेस्ट हाउस एवं बिरसानगर में श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरसानगर में आदिवासी कुड़मी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान कमेटी द्वारा रक्तदाताओं के बीच यातायात जागरूकता अभियान के तहत उपलब्ध कराए गए हेलमेट देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य रूप से आंदोलनकारी हरमोहन…

Read More

एसआईआर के विरोध में बोड़ाम में माकपा ने किया प्रदर्शन Patamda: माकपा लोकल कमिटी बोड़ाम के बैनर तले शुक्रवार को बोड़ाम बाजार में एसआईआर के विरोध में शुक्रवार को एक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। किसान सभा माकपा के जिला अध्यक्ष कॉमरेड लोटन दास ने किया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई गांवों में पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। कॉमरेड लोटन दास ने बोड़ाम बाजार में आयोजित प्रतिवाद सभा के दौरान कहा कि भाजपा शासित केंद्र की सरकार ने एक साजिश के तहत एसआईआर लागू करके बिहार में 65 लाख मतदाताओं का नाम हटा दिया…

Read More

पटमदा में कल 4 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, होगा मेंटेनेंस कार्य Patamda: पटमदा, बोड़ाम एवं काटिन विद्युत सबस्टेशन से पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी गांवों में आपूर्ति की जाने वाली बिजली शुक्रवार को सुबह 9 बजे से करीब दोपहर 1 बजे तक गुल रहेगी। इस संबंध में गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए विभागीय सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने बताया कि इंसुलेटर बदलने, लाईन मेंटेनेंस कार्य करने, डाली की छंटाई एवं जम्फर की मरम्मत को लेकर सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक क्षेत्र के 33 केवी एवं 11 केवी लाइन बंद रहेगा। उन्होंने…

Read More

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को मिले भारत रत्न : महाबीर मुर्मू Jamshedpur : गुरुवार को जमशेदपुर के बर्मामाइंस में झारखंड मुक्ति मोर्चा बर्मामाइंस समिति की ओर से झामुमो नेता महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि शिबू सोरेन जी एक जीवन जो आंदोलन बना, जो झारखंड की आत्मा बनी, आज उनके चले जाने से पूरा देश का आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरा देश एवं झारखंड शोक में है। मुर्मू ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा से…

Read More

पटमदा बस्ती से मुख्य सड़क तक की कच्ची सड़क बदहाल, लोग परेशान Patamda: पटमदा प्रखंड मुख्यालय से सटे पटमदा बस्ती से टाटा-पटमदा मुख्य सड़क तक करीब डेढ़ किमी की कच्ची एवं बाईपास सड़क भारी बारिश के कारण पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। इस संबंध में गांव के राजू महतो ने बताया कि यह सड़क आजादी के पूर्व से ही ग्रामीणों के आवागमन हेतु सरकारी एवं शॉर्ट कर्ट रास्ता है लेकिन इस पर कभी भी सरकार या जनप्रतिनिधियों की नजर नहीं पड़ने की वजह से यह उपेक्षित है। उन्होंने बताया कि अगर इसका निर्माण कार्य होता है तो लोगों…

Read More