- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
बेलटांड़ में गणेश पूजा पंडाल को लेकर हुआ भूमि पूजन Patamda: युवा सांस्कृतिक मंच पटमदा के बैनर तले लावा के बेलटांड़ चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा पंडाल के निर्माण हेतु रविवार को कमेटी की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर पुरोहित के रूप में आशीष दास ने विधिवत पूजा अर्चना की। मौके पर कमेटी के विश्वामित्र दास, परमेश्वर गोप, उपेन महतो, राहुल महतो, अजय मंडल, विलास महतो, स्वपन महतो, प्रताप महतो, सनातन रजक एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने फ्रेंडशिप डे पर पेड़ को बांधा बैंड Patamda: पटमदा के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा की छात्राओं ने पेड़ तथा शिक्षकों को दोस्त बनाते हुए शनिवार को प्राकृतिक फ्रेंडशिप बैंड बांधा। इस दौरान शपथ लिया कि अपनी हर बात अपने दोस्त को साझा करेंगे और पर्यावरण की रक्षा करेंगे। फ्रेंडशिप डे पर विद्यालय में इको क्लब की पहल पर प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा के मार्गदर्शन में 100 बैंड तैयार किए गए थे, सभी छात्राओं ने पहले पेड़ पर फ्रेंडशिप बैंड बांधा फिर शिक्षकों को। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि स्कूल में रोचक गतिविधियों के…
सहायक अध्यापक संघ ने आंदोलन की रूपरेखा में किया बदलाव, अब 5 को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव Patamda: रविवार को सहायक अध्यापक संघ पटमदा की एक आवश्यक बैठक सौरव मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश कमेटी द्वारा तय 4 अगस्त से 7 अगस्त तक विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अचानक दुर्घटना होने से पूरा सहायक अध्यापक संघ चिंतित हैं, जिसके कारण आंदोलन को स्थगित किया गया है । सहायक अध्यापकों ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। आगामी 5 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल…
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु बेटी रेणु ने हाथीखेदा मंदिर में की पूजा Jamshedpur: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु रविवार को परिवार के सदस्यों ने बोड़ाम के लावजोड़ा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर में मन्नतें मांगी एवं पूजा अर्चना की। मौके पर उनकी बेटी रेणु सोरेन, भगिना विक्रम बेसरा और चालक बादल कर्मकार के साथ पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू व झामुमो नेता सुभाष कर्मकार आदि मौजूद थे। इस संबंध में झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने बताया कि राज्य भर में मंत्रीजी के शीघ्र स्वस्थ…
टीटू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन Jamshedpur: अखिल झारखंड यूथ संघ द्वारा सोनारी जॉगर्स पार्क में एक दिवसीय टीटू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी आस्तिक महतो के द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य रूप से आजसू नेता कन्हैया सिंह, धनंजय महतो, अखिलेश्वर महतो, धनेश्वर कर्मकार एवं अप्पू तिवारी आदि मौजूद थे। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार की राशि 51 हजार, द्वितीय 31 हजार एवं तृतीय व चतुर्थ 11- 11 हजार रखा गया है। इससे…
पटमदा में 560 विद्यार्थियों की हुई नेत्र जांच, 84 को लगेगा चश्मा Patamda: शनिवार को पटमदा के बांगुड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वास्थ विभाग के आदेश पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के नेत्र चिकित्सा पदाधिकारी शिबू कुंभकार और सदर अस्पताल जमशेदपुर के नेत्र चिकित्सा पदाधिकारी कांटो चंद्र सोरेन ने जांचोपरांत दवाइयां दी। इसमें नेत्र चिकित्सा इंटर्न लक्ष्मी कुमारी और अन्नपूर्णा बास्के भी शामिल थीं। शिविर में कुल 560 छात्र-छात्राओं की जांच कंप्यूटर के माध्यम से की गई। इनमें से 84 छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल में 10 दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण संपन्न Patamda: पटमदा प्रखंड के एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार की देखरेख में आयोजित 10 दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हो गया। शिविर में विभिन्न स्कूलों के 21 शिक्षकों ने भाग लिया। ट्रेनर प्रफुल्य कुमार महतो ने सभी शिक्षकों को कंप्यूटर के विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इसलिए प्रत्येक शिक्षकों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया…
पटमदा के बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति का रक्तदान शिविर 10 को, तैयारी जोरों पर ईशान चंद्र गोप (अध्यक्ष) Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में आगामी 10 अगस्त रविवार को पटमदा के बेलटांड़ चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप ने बताया कि जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से शिविर का आयोजन दुर्गा मंदिर के समीप डोरेन सिंह मुंडा स्मृति भवन में किया जाएगा। इसके लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है और रक्तदाताओं से भी संपर्क किया…
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन वेंटिलेटर पर, मंत्री इरफान अंसारी व शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली पहुंचकर ली जानकारी, अस्पताल ने जारी की बुलेटिन Jamshedpur: तमाम अफवाहों के बीच झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फ़िलहाल मंत्री को वेंटिलेटर पर रखा गया है। लेकिन फ़िलहाल पूरी स्थिति डॉक्टरों के नियंत्रण में है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख रेख में उनका इलाज किया जा रहा है। गौरतलब…
मंत्री रामदास सोरेन के साथ मौजूद कुणाल षड़ंगी ने कहा – स्थिर है मंत्रीजी की हालत कुणाल षड़ंगी का पोस्ट Jamshedpur: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में झामुमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए मंत्री की हालत गंभीर एवं स्थिर बताया है। उन्होंने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।
