- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
Author: Kalyan Kumar Gorai
मंत्री रामदास सोरेन के साथ मौजूद कुणाल षड़ंगी ने कहा – स्थिर है मंत्रीजी की हालत कुणाल षड़ंगी का पोस्ट Jamshedpur: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में झामुमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए मंत्री की हालत गंभीर एवं स्थिर बताया है। उन्होंने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।
अफवाहों पर ध्यान न दें, मंत्री रामदास सोरेन कुशल मंगल : पिंटू दत्ता Jamshedpur: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के करीबी सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सोशल मीडिया में मंत्रीजी के बारे में गलत न्यूज चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री रामदास सोरेन कुशल मंगल है और अभी अभी दिल्ली पहुंचाया गया है और उनका इलाज थोड़ी देर में शुरू होने वाला है और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने राज्य के लोगों से सोशल मीडिया पर चल…
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक, 10 बजे सोनारी एयरपोर्ट से ले जाया गया दिल्ली, साथ गए कुणाल षड़ंगी Jamshedpur: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन शनिवार को सुबह घोड़ाबांधा स्थित अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे और उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में सुबह करीब साढ़े 7 बजे टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने ब्रेन में क्लॉटिंग होने की जानकारी देते हुए उनका इलाज किया एवं दिल्ली रेफर कर दिया। सुबह करीब 10 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर रांची से आई…
मॉडल स्कूल की प्रधान शिक्षिका को शोकॉज नोटिस, 48 घंटे के अंदर मांगा जवाब Patamda: मॉडल स्कूल पटमदा की प्रधान शिक्षिका स्नेहलता कुमारी द्वारा 4 छात्राओं को 160 बार कान पकड़कर उठक बैठक करवाने के मामले में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) प्रभाकर कुमार ने डीईओ मनोज कुमार के निर्देश पर शोकॉज नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। इस मामले में आक्रोशित अभिभावकों ने गुरुवार को ही विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू से शिकायत की थी। जिसके बाद टुडू ने बीईईओ से दूरभाष पर बात करते हुए मामले की जानकारी दी थी। शुक्रवार को…
पत्नी वियोग में तनावग्रस्त युवक हो गया था नशे का आदी, चुनीडीह नाला में नहाने के क्रम में डूबने से हुई मौत Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनीडीह गांव निवासी करीब 37 वर्षीय युवक माणिक महतो की पानी में पानी डूबने से शुक्रवार को मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलने पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि वह घर का इकलौता पुत्र था और पिछले कई माह से मानसिक तनाव में रह रहा था। उसने…
झामुमो के युवा नेता प्रह्लाद लोहरा ने बिरसानगर में कराया बिजली की समस्याओं का समाधान Jamshedpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता प्रह्लाद लोहरा के प्रयास से बिरसानगर जोन नंबर -08 रविदास कॉलोनी में गुरुवार को बिजली की समस्याओं का समाधान हो गया। इस संबंध में प्रह्लाद लोहरा ने बताया कि कुछ दिनों पहले बिजली की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। कई सालों से बिरसानगर बस्तीवासी बिजली की समस्या से त्रस्त थे। विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेकर बिजली का पोल, तार और लाइट का काम कराया गया। इससे अब बस्ती के लोगों को…
पटमदा के लावा में सड़क दुघर्टना, दो युवक घायल घायल विभूति हांसदा Patamda: टाटा – पटमदा मुख्य सड़क पर गुरुवार को शाम करीब साढ़े 8 बजे हुई सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल हो गए। इसमें लावा गांव निवासी विकास दास एवं लेकड़ो निवासी विभूति हांसदा शामिल हैं। इसकी सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत एवं जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लावा रामकृष्ण मंदिर के समीप पैदल ही सड़क पार कर रहे युवक विकास दास को अनियंत्रित बाइक…
पटमदा के खेड़ुआ में निर्माणाधीन सड़क का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत बामनी मुख्य सड़क से घोषडीह, खेड़ुआ होते हुए पाथरडीह नाला तक का निर्माण कार्य ठेकेदार ने अधूरा छोड़ रखा है जो लगातार बारिश के कारण जानलेवा बन गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंचे पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने इसे गंभीर समस्या मानते हुए तत्काल विभागीय कनीय अभियंता शिशिर कुमार से दूरभाष पर बात की। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब योजना के तहत अन्य हिस्से की ढलाई का काम लगभग पूरा हो चुका है तो…
पटमदा के बूढ़ीगोड़ा से सारी निर्माणाधीन सड़क बनी जानलेवा, वाहनों का आवागमन हुआ बंद Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोबरघुसी पंचायत के बूढ़ीगोड़ा से सारी गांव तक 1.9 किमी सड़क का निर्माण कार्य पिछले करीब 4 माह से जारी है, लेकिन किसी कारणवश अधूरी होने की वजह से अब मुसीबत बन गई है। सारी गांव के प्राणकृष्ण सिंह ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है जिसके कारण बरसात में पिछले करीब डेढ़ माह से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है और कीचड़ की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्राणकृष्ण बताते…
दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल में क्लास के दौरान बिगड़ी एक छात्रा की तबीयत, हुआ इलाज Patamda: उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल दिघी-भूला की 9वीं कक्षा की छात्रा सोमवारी हांसदा को गुरुवार करीब 11 बजे इंग्लिश क्लास के दौरान कंपकंपी होने एवं सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। वह बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के गागीबुरु गांव निवासी है। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची को ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। करीब 2 घंटे तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी…
