- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
बोड़ाम क्षेत्र में मनचले बाइकर्स ने शिक्षक की बाइक को मारी टक्कर, गंभीर घायल शिक्षक बोड़ाम के राघमागोड़ा निवासी घायल शिक्षक एमजीएम अस्पताल में इलाजरत Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र में इन दिनों मनचले युवाओं का आतंक सिर चढ़कर बोलने लगा है और आमलोग इनकी हरकतों से परेशान हैं। मुख्य सड़क पर ट्रिपल राइड बाइक से स्कूली छात्राओं को छेड़ना व उन पर फब्तियां कसना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गई है। इस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को बारियादा गांव में बेलटांड़- रघुनाथपुर मुख्य सड़क के बीच हुई एक सड़क…
झारखंड के पैडमैन तरुण पहुंचे बिहार, स्कूली बच्चों व झुग्गी बस्तियों की महिलाओं व किशोरियों से हुए मुखातिब समाज में बालिका शिक्षा, माहवारी स्वच्छता जागरूकता व महिलाओं से जुड़े सार्वभौमिक मुद्दों को बढ़ावा देना अहम कार्यशाला के माध्यम से झारखंड बिहार की साझा संस्कृति से रूबरू हुए बच्चे और महिलाएं Jamshedpur : समाज में बालिका शिक्षा, माहवारी स्वच्छता जागरूकता व महिलाओं से जुड़े मुद्दों को बढ़ावा देना अहम है। वर्तमान समय में यह सभी मुद्दे किसी क्षेत्र विशेष नहीं, बल्कि समूचे दुनिया भर के लिए महत्त्वपूर्ण है। झारखंड के पैडमैन के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता तरुण कुमार पिछले दिनों…
जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी क्षेत्र में हुए सक्रिय, आपदा प्रभावित परिवारों को मुआवजा की मांग पर बीडीओ से की मुलाकात Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट पर 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के टिकट पर चुनाव लड़कर करीब 37 हजार वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे टाटा स्टील के इंजीनियर विनोद स्वांसी ने फिर एक बार क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। वह जनहित के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ लगातार मिलकर समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। मंगलवार को बोड़ाम बीडीओ किकू महतो से उनके कार्यालय में मुलाकात के दौरान…
मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं रानी झरना के आदिम जनजाति परिवार गोबरघुसी पंचायत के रानीझरना गांव स्थित सबर परिवार के लोग अपनी व्यथा सुनाते हुए Patamda : पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत के रानी झरना में रहने वाले आदिम जनजाति समुदाय के 9 सबर परिवार आज भी सरकार की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। दलमा के बीहड़ जंगल में रहने वाले इन परिवारों के लिए दलमा से निकलने वाली प्राकृतिक रानी झरना में पुलिया का निर्माण नहीं कराए जाने से बारिश के दिनों में पानी के तेज बहाव के कारण इनका संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। गांव से…
दिवंगत सहायक अध्यापक के परिजनों की मदद को आगे आया शिक्षक समाज, मिली राहत Patamda: पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के शिक्षकों ने मंगलवार को दिवंगत सहायक अध्यापक तरणी सहिस के बनकुंचिया स्थित घर पहुंचकर परिजनों को दो किस्तों में करीब 40 हजार की सहयोग राशि सौंपी। पिछले दिनों ब्रेन हैमरेज से उनका निधन हो गया था जिसके बाद परिजन असहाय महसूस कर रहे थे।इस समस्या को देखते हुए पटमदा प्रखंड के वरीय शिक्षक अरविंद कुईला के मार्गदर्शन में उक्त परिवार के सहायतार्थ राशि संग्रहित किया गया। संग्रहित राशि दो किस्तों में दिवंगत सहायक अध्यापक की पत्नी कविता वाला सहिस के…
धान रोपने गए थे लोग, इधर दो घरों के ताले तोड़कर अज्ञात ने दिनदहाड़े कर ली 5 लाख की चोरी, दहशत बोड़ाम थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला गांव में छुटुलाल महतो व उनकी बूढ़ी मां बेदनी महतो के घरों के ताले को तोड़कर सोमवार को सुबह करीब 10 से साढ़े 10 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने 5 लाख नकद राशि की चोरी कर ली है। इस घटना को तीन अज्ञात लोगों द्वारा अंजाम देने की बात सामने आ रही है। भुक्तभोगी छुटुलाल महतो ने बताया कि उन्होंने अपने घर में 3…
गुरमा में आजसू पार्टी ने दी शहीद गोमा – भजोहरि को श्रद्धांजलि, फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित शहीदों के सम्मान के साथ राज्य की सभ्यता संस्कृति का ध्यान रखती है आजसू पार्टी : तिवारी महतो Jamshedpur : आजसू पार्टी की ओर से एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक गुरमा एनएच -33 के समीप आजसू शहीद भजोहरि महतो और गोमा सिंह की शहादत के सम्मान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय…
टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार का जन्मदिन मानव कल्याणकारी कार्य के नाम हुआ समर्पित Jamshedpur: टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए रक्तदान एवं मानव कल्याणकारी कार्य को समर्पित किया। उद्देश्य चाहे कोई भी दिन हो, सिर्फ और सिर्फ मानव सेवा। टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार विगत 1994 से ही मानव कल्याणकारी कार्य में लीन हैं। स्कूल से ही नियमित स्वच्छता, शौचालय की साफ सफाई एवं शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक जरुरतमंदों के लिए तत्पर रहते। रविवार को भी जब उनका अवतरण दिवस आया तो उसे भी…
सहायक अध्यापकों के आश्रितों को अनुकंपा का लाभ नहीं मिलना दुखद : संघ Patamda: सहायक अध्यापक संघ पटमदा की ओर से रविवार को दिवंगत सहायक अध्यापक तरणी सहिस की विधवा पत्नी को बनकुंचिया स्थित उनके घर पहुंचकर 24 हजार की सहयोग राशि प्रदान की गई। मौके पर उज्ज्वल कांति दास, संतोष कुमार महतो, सौरव कुमार मिश्रा, निमाई भुईयां, गौतम कुमार गोप, गया सागर महतो व निर्मल महतो आदि मौजूद थे। इस संबंध में सहायक अध्यापक संघ के पदाधिकारी सौरव मिश्रा ने बताया कि विगत रविवार को तरणी बाबू का ब्रेन हैमरेज से आकस्मिक निधन हो गया था और परिवार के…
बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित, 10 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर, पूजा को लेकर भी हुई चर्चा Patamda: पटमदा के बेलटांड़ स्थित संकट मोचन बजरंगबली मंदिर में रविवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की एक आवश्यक बैठक ईशान चंद्र गोप की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इस दौरान आगामी 10 अगस्त को 6ठा रक्तदान शिविर आयोजित करने एवं उसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन हेतु अगली बैठक 27 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय…
