Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम में हुई चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोपी समेत दोनों को भेजा गया जेल Patamda: बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने शुक्रवार की सुबह भूला गांव में काम के बहाने घर में बुलाकर एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी 22 वर्षीय रामधन चित्रकार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। वहीं बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल जमशेदपुर निवासी अन्य एक युवक को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना को पांच लोगों…

Read More

पटमदा मंडल भाजपा का आगुईडंगरा गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम Patamda: भाजपा पटमदा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष निरंजन रजक के नेतृत्व में रविवार को मंडल के वरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ता तथा भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद की उपस्थिति में पटमदा के आगुईडांगरा गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डिगारडीह के प्रांगण में फलदार पौधे लगाए गए। मौके पर नंदजी प्रसाद ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वे हमें फल, फूल, छाया और शुद्ध हवा प्रदान करते हैं। इसके अलावा वृक्ष वातावरण को शुद्ध रखते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। इसलिए हर कार्यकर्ता को वृक्षारोपण करना…

Read More

बोड़ाम के भूला में एक व कांदरूजोना में तीन सप्ताह बाद लगा ट्रांसफॉर्मर, विद्युतापूर्ति शुरू होने से गांव में बंटे लड्डू Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लावजोड़ा से सटे कांदरुजोना गांव में करीब 3 सप्ताह के बाद रविवार को सुबह नया ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और अब विद्युतापूर्ति फिर से शुरू हो गई है। जबकि एक सप्ताह से खराब पड़े भूला गांव के ट्रांसफॉर्मर को भी बदलकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने से आपूर्ति शुरू हो गई है। इस संबंध में भूला गांव निवासी पुरोहित दुखुराम मुखर्जी…

Read More

शतकवीर मनोरंजन गौड़ के 27वें एसडीपी व 111वें रक्तदान के जरिए टीम पीएसएफ के एसडीपी रक्तदान का आंकड़ा पहुंचा 1625 Jamshedpur: एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए टीम पीएसएफ ने सावन माह के नौवें दिन आस्था को जीवनदाई स्वरुप देते हुए शनिवार को शतकवीर रक्तदाता मनोरंजन गौड़ ने अपना 27 वां एसडीपी रक्तदान जरिए 111 वां रक्तदान को पूरा किया। इसी के साथ टीम पीएसएफ का 1625 वां एसडीपी रक्तदान भी पूरा हो गया। मौके पर रक्तवीर मनोरंजन गौड़ को रक्तदान के पश्चात प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस पावन अवसर पर…

Read More

घर में बुलाकर पड़ोसी युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला गांव निवासी 22 वर्षीय एक युवक रामधन चित्रकार ने शुक्रवार की सुबह किसी बहाने पड़ोस की रहने वाली करीब 21 वर्षीय एक युवती को अपने घर में बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की है। घटना के बाद युवती ने घर लौटने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बोड़ाम थाना पहुंचकर थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार…

Read More

बुद्धिजीवी मंच ने पटमदा में प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित, राजकुमार सिंह ने कहा: अनुशासित और समर्पित होकर करें पढ़ाई, सफलता निश्चित Patamda : शनिवार को बुद्धिजीवी मंच पटमदा की ओर से झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ भवन बेलटांड़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि पटमदा में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति देखने को मिल रही है और यहां के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल दर्जा हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासित एवं…

Read More

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड नर्सिंग में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला Jamshedpur: एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड नर्सिंग के संयुक्त रूप से शनिवार को संस्थान परिसर में आईक्यूएसी सेल द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला “माइंड ओवर मेडिका” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. ज़ाकी अख्तर (सहायक प्रोफेसर, पीजीडीजीसी, मनोविज्ञान विभाग, करीम सिटी कॉलेज) थे। कार्यशाला में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और डॉ. अख्तर के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और तनाव प्रबंधन…

Read More

पटमदा में मेधा छात्रवृत्ति के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा बुद्धिजीवी मंच Patamda: बुद्धिजीवी मंच पटमदा के तत्वावधान में शनिवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हो चुके पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के 44 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में मंच के अध्यक्ष गोपाल कुमार ने कहा कि मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में क्षेत्र को मिली सफलता से हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि उन सफल बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि भविष्य…

Read More

बोड़ाम के भूला गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब, 200 परिवार अंधेरे में Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत भूला गांव में भारी बारिश के कारण 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव के करीब 200 परिवार तीन दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों एवं सांसद विद्युत वरण महतो को इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है। भूला निवासी सह भाजपा के बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी ने बताया कि बरसात के पहले ही ट्रांसफार्मर में थोड़ी खराबी आई थी। लेकिन किसी तरह से लो वोल्टेज में विद्युत आपूर्ति हो रही थी। भारी बारिश के कारण ट्रांसफॉर्मर…

Read More

बाबू भाई के नाम से मशहूर झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का समारोह पूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी बधाई Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी कागलनगर एमपी रोड स्थित रूपेश शर्मा के कार्यालय प्रांगण में जमशेदपुर के प्रमुख समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का 62 वां जन्मदिन समारोह भव्य तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम में झामुमो नेता आस्तिक महतो उर्फ बाबू भाई ने केक काटा और लोगों की शुभकामनाओं को स्वीकार किया। मौके पर काफी संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने पुष्प गुच्छ और गुलदस्ता के साथ-साथ अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं एवं उनके…

Read More